भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव के बाद ऐसा लग रहा था कि एशिया कप 2025 का आयोजन किसी भी हालत में नहीं हो पाएगा। लेकिन सिंगापुर में हुई बैठक के बाद आयोजन को लेकर संकट के बादल हट गए और एशियन क्रिकेट काउंसिल ने टूर्नामेंट के शेड्यूल की घोषणा कर दी। लेकिन यह नहीं बताया था कि कौन से ग्राउंड में मैच होंगे। अब ACC ने इस बात का भी खुलासा किया है।
एशिया कप 2025 में हिस्सा लेंगी 8 टीमें
एशिया कप 2025 में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें चार-चार के दो ग्रुप में बांटा गया है। फिर यहां से 4 टीमें सुपर-फोर के लिए क्वालीफाई करेंगी, जबकि 4 टीमें बाहर हो जाएंगी। फिर सुपर-फोर की प्वाइंट्स टेबल में जो टीमें टॉप-2 में होंगी। उनके बीच फाइनल मुकाबला होगा। एशिया कप 2025 में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान, यूएई, ओमान और हांग-कांग की टीमें हिस्सा लेंगी।
पाकिस्तान के खिलाफ दुबई के मैदान में खेलेगी भारतीय क्रिकेट टीम
एशिया कप 2025 में भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला यूएई के खिलाफ 10 सितंबर को दुबई के मैदान पर खेलेगी। फिर 14 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबला भी दुबई के मैदान पर खेलेगी। वहीं ग्रुप स्टेज का अपना आखिरी मैच भारत ओमान के खिलाफ अबु धाबी में खेलेगा।
एशिया कप 2025 का होस्ट है भारत
एशिया कप 2025 का मेजबान भारत है। लेकिन इसे न्यूट्रल वेन्यू पर आयोजित किया जा रहा है। क्योंकि पाकिस्तानी क्रिकेट टीम भारत नहीं आ सकती है। दोनों देशों 2027 तक किसी भी टूर्नामेंट में एक-दूसरे के देश में मैच नहीं खेलेंगे। अब एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से होगी और इसका फाइनल मैच 28 सितंबर को खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट के मुकाबले दुबई और अबु धाबी के मैदान पर खेले जाएंगे।
News Ghanti पर प्रकाशित सभी समाचार, लेख और जानकारियाँ केवल सामान्य सूचना एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम जानकारी की सटीकता सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की कोई गारंटी नहीं देते। वेबसाइट पर प्रकाशित विचार लेखकों के व्यक्तिगत हैं। किसी भी जानकारी के उपयोग से होने वाली हानि के लिए News Ghanti उत्तरदायी नहीं होगा।