बालोद- जिले के दल्ली राजहरा वन परिक्षेत्र में गर्भवती हिरणी की मौत का मामला सामने आया है. हिरणी की मौत कुत्तों के हमले से घायल होने के बाद बताई जा रही है. वहीं क्षेत्रीय लोगों के अनुसार, मौत की वजह गोली लगना हो सकती है. हालांकि मौत की असली वजह का खुलासा पीएम रिपोर्ट से होगा.
वन विभाग ने बताया कि दल्ली राजहरा वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम पेण्ड्री बीट में घायल मादा हिरण मिली, जिससे कुत्तों के झुंड दौड़ा रहे थे. स्थानीय लोगों की सूचना पर वन अधिकारी ने मौके पर पहुंचे और घायल हिरणी को सरकारी पशु चिकित्सालय लेकर आए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. पोस्टमार्टम में सामने आया कि मादा हिरण के पेट में बच्चा भी था. वन विभाग ने पोस्टमार्टम के बाद हिरणी का अंतिम संस्कार कर दिया
News Ghanti पर प्रकाशित सभी समाचार, लेख और जानकारियाँ केवल सामान्य सूचना एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम जानकारी की सटीकता सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की कोई गारंटी नहीं देते। वेबसाइट पर प्रकाशित विचार लेखकों के व्यक्तिगत हैं। किसी भी जानकारी के उपयोग से होने वाली हानि के लिए News Ghanti उत्तरदायी नहीं होगा।