कांकेर- नेशनल हाईवे 30 में रविवार की दोपहर एक ट्रेलर चालक ने केशकाल घाट में बस को ठोकर मार दी। ठोकर मारने के बाद ट्रेलर चालक ट्रेलर सहित भाग निकला जिसे 50 किलोमीटर तक पीछा करके चारामा के पास पकड़ा गया। लेकिन उसके बाद जो हुआ उसने पुलिस पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ट्रेलर चालक को ट्रेलर में चढ़कर लोग मारते रहे जिसके बाद चारामा थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और ट्रेलर से नीचे उतारते ही चालक पर थप्पड़ बरसा दिया। इसके बाद उनके अधीनस्थ पुलिसकर्मियों और मौके पर मौजूद लोगों को जैसे चालक को पीटने का लाइसेंस मिल गया।


