रायपुर- गुम मोबाईल फोन की बरामदगी सुनिश्चित करते हुये पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा सभी पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को गुम मोबाईल फोन को ढूंढ कर बरामद करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थानों की संयुक्त टीम द्वारा आवेदकों द्वारा प्रस्तुत गुम मोबाईल फोन के आवेदनों पर गुम हुए मोबाईल फोन को ढूंढने का विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस टीम द्वारा गुम हुए कुल 250 नग मोबाईल फोन को प्रदेश सहित…
Author: News Ghanti
उत्तरकाशी में बादल फटने से बड़ी तबाही सामने आई है. यहां धराली खीर गाढ़ में जलस्तर बढ़ने से धराली मार्केट क्षेत्र में ये नुकसान हुआ है. आर्मी, पुलिस और Sdrf टीम को भटवाड़ी रवाना किया गया है. धराली गांव के ऊपर बादल फटने से धराली मार्केट के साथ पूरा गांव चपेट में आया है. इसमें 50 से 60 लोगों के लापता होने की सूचना है. जानकारी के मुताबिक, उत्तराखंड के धराली गांव में ये तबाही हुई है. यहां बादल फटने से अचानक नदी किनारे बड़ा सैलाब आया.इससे नदी किनारे बने मकान माचिस की तीलियों की तरह बह गए. धराली गंगोत्री धाम के…
कोरबा- छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना सामने आई है। पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक के चोटिया चौक के पास एक तेज रफ्तार स्वराज माजदा ने सड़क पार कर रहे एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस पूरी घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसे देखकर आपके भी रौंगटे खड़े हो जाएंगे। यह मामला कोरबी चौकी क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान ग्राम झिनपुरी निवासी 42 वर्षीय बलजोर श्याम पिता रघुवीर सिंह के रूप में हुई है। बलजोर श्याम किसी निजी काम से…
रायपुर- ईडी, रायपुर ने चिकित्सा उपकरण एवं री-एजेंट खरीद घोटाले के संबंध में पीएमएलए, 2002 के प्रावधानों के तहत छत्तीसगढ़ में शशांक चोपड़ा, उनके परिवार के सदस्यों, उनकी व्यावसायिक संस्थाओं और छत्तीसगढ़ राज्य के अधिकारियों सहित अन्य सहयोगियों के आवासीय/कार्यालय परिसरों में 30.07.2025-31.07.2025 तक 20 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया।तलाशी के दौरान, बैंक खातों में जमा राशि, सावधि जमा, डीमैट खातों में शेयर और वाहनों के रूप में 40 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज़/डिजिटल उपकरण और संपत्तियाँ ज़ब्त/फ्रीज की गईं। बता दें कि हाल ही में ईडी ने मोक्षित कॉर्पोरेशन से संबंधित दस्तावेज ईओडब्ल्यू से प्राप्त किए…
बिलासपुर- हाईकोर्ट ने एसईसीएल के खिलाफ पुनर्वास नीति के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए दायर अपील पर महत्वपूर्ण फैसला सुनाया. कोर्ट ने अपील खारिज करते हुए स्पष्ट कर दिया कि भूमि अधिग्रहण की तिथि पर प्रभावशील पुनर्वास नीति के अनुसार ही प्रभावितों को लाभ मिलेगा. कोर्ट ने कहा कि पुनर्वास नीति के तहत भूमि अधिग्रहण से प्रभावितों को रोजगार देना एसईसीएल की जिम्मेदारी है. इसके लिए यह नहीं देखा जाएगा कि अधिग्रहण किस अधिनियम के तहत हुआ है. भूमि अधिग्रहण की तिथि पर जो नीति प्रभावशील थी, उसके अनुसार पात्र व्यक्तियों को रोजगार और पुनर्वास का लाभ मिलना चाहिए. मामले में…
दुर्ग : CM साय सपरिवार भिलाई पहुंचे और पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा का श्रवण किया। उन्होंने X पोस्ट में बताया, आज सपरिवार भिलाई के जयंती स्टेडियम में विश्वविख्यात शिव कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी की शिव महापुराण कथा श्रवण का सौभाग्य प्राप्त हुआ। ये सिर्फ़ कथा नहीं थी, ये भगवान शिव से संवाद था, आत्मा की शांति और विश्वास का संगम था। शिव भक्ति और सनातन संस्कृति की दिव्य अनुभूति से मन भाव-विभोर हो गया। इस अवसर पर पंडित प्रदीप मिश्रा जी से आशीर्वाद लिया और समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि की कामना की।
बलरामपुर : जिले से फूड पॉइजनिंग का मला सामने आया है. जहां चने की सब्जी में छिपकली गिरने के बाद अनजाने में परिवार के चार सदस्यों ने खा लिया. रात में अचानक सभी लोगों की तबियत बिगड़ गई. सभी को फूड पॉइजनिंग जैसे लक्षण दिखने लगा. आनन-फानन में सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक, हरिगवां गांव के एक परिवार में बीती रात चने की सब्जी बनी, जिसमें छिपकली गिर गई थी. इस बात से अनजान परिवार के 3 बच्चों समेत 4 लोगों ने खाना खाया, जिसके बाद उनकी तबियत बिगड़ने लगी. सभी को आनन-फानन में…
रायपुर/सूरजपुर- चांदनी थाना क्षेत्र अन्तर्गत एक पीड़िता ने 1 जुलाई को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वर्ष 2023 में इंस्ट्राग्राम के माध्यम से पटना बिहार निवासी चिंतामणी से दोस्ती हुई थी. फिर मोबाइल से बातचीत होने लगी. इसी दौरान उसने अपनी बातों में फंसा कर बिहार में अच्छी हीरोइन-सिंगर बनाकर फिल्मों में काम दिलाने एवं 1 लाख 50 हजार रुपए प्रतिमाह देने का झांसा दिया. इस पर वह उसके झांसे में आकर आरोपी के पास पटना बिहार पहुंची. यहां आरोपी किराये के रूम में ले जाकर मोबाइल कब्जे में लिया. उसने पीड़िता को शारीरिक व मानसिक रूप से…
बलौदाबाजार। जिले के पलारी ब्लॉक के लच्छनपुर गांव के सरकारी स्कूल में मध्यान्ह भोजन के दौरान बच्चों को कुत्ते का जूठा खाना परोसने के मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई है। मीडिया रिपोर्ट्स को जनहित याचिका मानते हुए कोर्ट ने राज्य सरकार के स्कूल शिक्षा सचिव से चार बिंदुओं पर शपथ पत्र के साथ जवाब मांगा है। Aaj Ka Rashifal 5 August 2025: पुत्रदा एकादशी के दिन 4 राशियों पर बरसेगी विष्णु भगवान की कृपा, जानें क्या कहते हैं सभी 12 राशियों के सितारे चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा और जस्टिस बीडी गुरु की डिवीजन बेंच ने मामले…

