Author: News Ghanti

रायपुर : सांसद बृजमोहन अग्रवाल विशाल कांवड़ यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने X पोस्ट में लिखा, श्रावण मास की पुण्य बेला में शिव भक्ति की अलौकिक अनुभूति… आज राजधानी के गुढ़ियारी स्थित मारुति मंगलम भवन से प्रारंभ हुई विशाल कांवड़ यात्रा में सम्मिलित होकर भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। पूर्व मंत्री एवं विधायक राजेश मूणत द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी अत्यंत भव्य एवं श्रद्धापूर्ण आयोजन किया गया, जिसमें विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह , मुख्यमंत्री विष्णु देव साय , पूर्व राज्यपाल रमेश बैस सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं भारी संख्या…

Read More

रामानुजगंज-  शादी का झांसा देकर एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामला तब उजागर हुआ जब नाबालिग के गर्भवती होने की जानकारी परिजनों को लगी। जिसके बाद उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता और उसके परिजनों का आरोप है कि आरोपी लगातार जान से मारने की धमकी देकर उसे डराता रहा। शिकायत दर्ज होते ही पुलिस हरकत में आई और पिपरपान के जंगल में छिपे आरोपी को धर दबोचा। पुलिस के मुताबिक, आरोपी गिरफ्तारी के डर से जंगल में छुपा हुआ था, लेकिन सटीक सूचना और त्वरित कार्रवाई से उसे गिरफ्तार कर लिया गया…

Read More

रायपुर : सीएम विष्णु देव साय सावन मास के पवित्र अवसर पर राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी क्षेत्र में आयोजित विशाल कांवड़ यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने भगवान भोलेनाथ का रूद्राभिषेक कर छत्तीसगढ़ प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आज मारूति मंगलम भवन, गुढ़ियारी से हटकेश्वरनाथ महादेव मंदिर तक हजारों की संख्या में कांवड़िए जलाभिषेक हेतु रवाना हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन छत्तीसगढ़ की गौरवशाली सांस्कृतिक परंपरा को जीवंत बनाए रखने का कार्य करता है और हमारे लोक-विश्वास की गहराई को प्रकट करता है। सावन महीने में कांवड़ यात्रा शिवभक्तों की…

Read More

रायपुर- रायपुर और जबलपुर के बीच इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन सेवा की आज रायपुर रेलवे स्टेशन से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हरी झंडी दिखाकर शुरुआत की. इस अवसर पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से), विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा, विधायक मोतीलाल साहू, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश, आरपीएफ आईजी मुन्नवर खुर्शीद व मंडल रेल प्रबंधक दयानंद मौजूद थे. मुख्यमंत्री साय ने जताया प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का आभार इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई रेल सेवा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री…

Read More

गोंडा: उत्‍तर प्रदेश के गोंडा में दर्दनाक सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है. गोंडा के पृथ्वी नाथ मंदिर दर्शन करने जा रही बोलेरो कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई. मौके पर ही 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. मृतक थाना मोतीगंज के सिहागांव के निवासी हैं. ये सड़क हादसा इटियाथोक थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलवा बहुता रेहरा मोड के पास हुआ है. हादसे का शिकार हुई बोलेरो कार में 15 लोग सवार थे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद गोंडा में हुए सड़क हादसे का तुरंत…

Read More

मुंगेली- जिले की एक हाई-प्रोफाइल चोरी की वारदात को पुलिस ने सुलझा लिया है. ऑपरेशन ‘बाज’ के तहत काम कर रही मुंगेली पुलिस ने तकनीकी मदद और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक अंतरराज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है. चोरी के बाद दिल्ली भाग गए आरोपी ऐश की जिंदगी जी रहे थे. पृथ्वीग्रीन कॉलोनी निवासी प्राची आयुषराम और त्रिभुवन यादव ने थाना सिटी कोतवाली में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद एसपी भोजराम पटेल के निर्देश पर SDOP मयंक तिवारी और DSP नवनीत पाटिल के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम बनाई गई. CCTV फुटेज, टेक्निकल ट्रैकिंग और एयरपोर्ट…

Read More

बलौदाबाजार- बलौदाबाजार जिले के कसडोल थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश में दो गुटों के बीच बीती रात जबरदस्त झड़प हो गई. विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट के बाद झबड़ी गांव के निवासी नानू की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई. वहीं एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे रायपुर रेफर किया गया है. घायल की हालत नाजुक बताई जा रही है और उसका इलाज जारी है. वहीं आोरपियों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया. दरअसल, कसडोल थाना के झबड़ी और मडकड़ा गांव के दो गुटों में कुछ दिन पहले आपस में मारपीट…

Read More

रायपुर- पीएम मोदी ने रायपुर-जबलपुर ट्रेन का शुभारंभ किया। शुभारंभ कार्यक्रम में सीएम साय, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विस अध्यक्ष रमन सिंह समेत कई मंत्री और विधायक शामिल हुए। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ के 32 रेलवे स्टेशनों को विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। इनमें से पांच स्टेशनों का हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकार्पण किया है। राज्य में पहले से ही दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें संचालित हो रही हैं, जो ‘मेक इन इंडिया’ पहल की शानदार मिसाल हैं। नई रायपुर-जबलपुर एक्सप्रेस ट्रेन छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के बीच यातायात को सहज बनाएगी। यह न केवल यात्रियों के…

Read More

रायपुर : मेकाहारा अस्पताल में एक युवक ने तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद अस्पताल परिसर और प्रबंधन दोनों में हड़कंप मचा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, पंडरिया ग्राम तखतपुर जिला बिलासपुर निवासी 38 वर्षीय युवक संतोष ध्रुव 21 जुलाई से रेबीज बीमारी का इलाज कराने के लिए भर्ती हुआ था। संतोष ध्रुव का इलाज तीसरी मंजिल के आईसोलेशन वॉर्ड में चल रहा था। वहीं आज युवक अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूद गया। इस घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बता दें कि, इस घटना की जानकारी सामने आने…

Read More

कोरबा: जिला जेल कोरबा से चार विचाराधीन कैदियों के फरार होने से जेल प्रशासन सहित पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है. आरोपी सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देते हुए 25 फीट ऊपर दीवार फांदकर भाग निकले. घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं. जिलेभर में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक, जिला जेल में बिजली बंद थी, जिसका फायदा उठाकर कैदी दीवाल फांदकर फरार हो गए. फरार कैदी जिला जेल के अंदर बीमार मवेशी की देखरेख कर रहे थे. जिला जेल के बाहर और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर…

Read More