रायपुर- पंडरी कांपा रेल फाटक के पास अज्ञात बाइक सवार 2 लुटेरों ने दिन दहाड़े कारोबारी को लूटा। क्राईम ब्रांच और मोवा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर सीन आफ क्राइम से पड़ताल कर रही है। बोरवेल कारोबारी चिराग जैन मोवा ब्रिज के पास होकर कृषि मंडी रेलवे लेवल क्रासिंग के रास्ते से ऑफिस जा रहा था। इसी बीच कांपा फाटक के पास अज्ञात बाइक सवारों ने चिराग को रास्ता पूछने के बहाने रोका और नगद रकम समेत सोने चांदी के अंगूठी चैन लूटकर फरार हो गए। इसकी कीमत 15 लाख बताई गई है। चिराग ने पुलिस को बताया कि लुटेरे…
Author: News Ghanti
रायपुर- सारंगढ़-बिलागढ़ दौरे पर रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री साय के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई है. हेलीकॉप्टर से उतरकर सीएम साय वेटिंग रूम में इंतजार कर रहे हैं. उनके साथ क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव भी मौजूद हैं. फिलहाल तकनीकी दल हेलीकॉप्टर की जांच कर समस्या ठीक करने में जुटा है. तकनीकी खराबी आने के बाद मुख़्यमंत्री विष्णुदेव साय सारंगढ़-बिलागढ़ जिले के लिए सड़क मार्ग से रवाना हो गए हैं. बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सारंगढ़-बिलाईगढ़ और महासमुंद जिले का दौरा करेंगे. सारंगढ़-बिलाईगढ़ के चंदायी में तिरंगा यात्रा में होंगे…
बलौदाबाजार- जिले के लवन में रहने वाली संतोषी साहू (34 साल) की डिलवरी का समय आ गया था। रविवार (10 अगस्त) की रात परिजन सबसे पहले उसे पलारी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां उन्हें 5 घंटे तक बिना उचित इलाज के रखा गया। डॉक्टर उपलब्ध न होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। परिजनों का आरोप है कि जिला अस्पताल में भी 3 घंटे तक कोई सर्जन नहीं आया। वहां केवल दो इंजेक्शन लगाए गए। जब संतोषी की हालत बिगड़ी, तो सर्जन ने ऑपरेशन करने से मना कर दिया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें चंदा देवी निजी…
रायगढ़- जिले में खराब सड़क के कारण बीमार पत्नी को उठाकर पति लगभग एक किलोमीटर तक पैदल चला। पड़ोसी की मदद से पति ने कीचड़ से भरी सड़क को पार किया। बाद में जब साफ रास्ता मिला, तो ऑटो से महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। यह मामला कापू थाना क्षेत्र का है। घटना विजयनगर ग्राम पंचायत के कंडरजा मोहल्ले की है। कंडरजा से पंडरापाठ और बिलाईढोड़ी की ओर जाने वाली सड़क कई सालों से नहीं बनी है। बारिश के बाद यहां की सड़कें पूरी तरह से कीचड़ में डूबी हुई है। इस वजह से कोई भी वाहन इस रास्ते पर नहीं…
कांकेर – भगवान की मूर्ति का अपमान करने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो कांकेर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के नवागांव स्थित ईशान वन का बताया जा रहा है। यहां कुछ युवक नशे की हालत में भगवान राम और हनुमान जी की मूर्ति को थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं। वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है की नशेड़ी युवक भगवान की मूर्ति पर थप्पड़ बरसा रहे हैं। जैसे ही ये वीडियो सामने आया देखते ही देखते वायरल हो गया। वायरल वीडियो में देखा…
खैरागढ़- जिले में चोरी की वारदातें दिनों-दिन बढ़ती जा रही हैं और अब चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वे घर के बाहर खड़ी गाड़ियों को भी निशाना बनाने से नहीं चूक रहे. ताजा मामला जालबांधा गांव का है, जहां बीती रात चोरों ने निवासी विनोद चोपड़ा के घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी कर ली. जानकारी के अनुसार, देर रात दो संदिग्ध युवक मौके पर पहुंचे. घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद फुटेज में स्पष्ट दिखाई देता है कि दोनों युवक पहले कुछ देर बाइक के आसपास घूमते रहे और इलाके का जायजा लिया. इसके…
रायपुर : दिल्ली से रायपुर आ रही एयर इंडिया विस्तारा की फ्लाइट AI-2797 में तकनीकी खराबी आने से यात्रियों में हड़कंप मच गया. रायपुर एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद फ्लाइट का गेट नहीं खुल पाया, जिससे यात्री करीब एक घंटे तक अंदर फंसे रहे. यात्रियों में कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव भी शामिल थे. मौके पर लोगों में अफरा-तफरी मच गई. लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद इंडिगो के इंजीनियर्स ने फ्लाइट अटेंड कर गेट को खोला, जिसके बाद यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकला गया. जानकारी के मुताबिक, एयर इंडिया विस्तारा की फ्लाइट AI-2797 को शाम 7:50 बजे बजे दिल्ली…
नारायणपुर- प्रदेश के गृह एवं जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विज्ञान और प्रौद्योगिकी एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और संसदीय कार्य, वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने नारायणपुर जिले के एक दिवसीय प्रवास के दौरान नक्सल पुनर्वास निति के तहत् आत्मसमर्पित नक्सलियों से सीधा विस्तृत संवाद किया। आत्मसमर्पित नक्सलियों ने उपमुख्यमंत्री से सीधा संवाद करते हुए अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त की। आत्मसमर्पित नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ सरकार के पुनर्वास नीति की प्रशंसा करते हुए कहा कि पहले के नक्सल संगठन का जीवन एक भटका हुआ और गुमराह से भरा जीवन था। उस…
आईपीएल का अगला सीजन साल 2026 में खेला जाना है, लेकिन उससे पहले अभी से ही अगले सीजन की चर्चा हर तरफ देखने को मिल रही है। इसका सबसे बड़ा कारण संजू सैमसन हैं जो पिछले काफी सीजन से राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा हैं। सैमसन को लेकर ऐसी खबरें सामने आ रही हैं जिसमें वह अगले सीजन में किसी और टीम से खेलते हुए दिख सकते हैं, हालांकि इसको लेकर अभी तक कुछ भी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आया है। वहीं संजू सैमसन हाल में ही टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन के साथ कुट्टी स्टोरीज विद…
बिलासपुर- सिविल लाइन थाना क्षेत्र के तालापारा इलाके में स्थित एक तीन मंजिला दुकान के ऊपर के माले में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। जिसपर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया। यह आग ग्राउंड फ्लोर पर स्थित M.K बैग नामक दुकान के ऊपर माले में लगी, जहां दुकान मालिक का परिवार रहता है। मिली जानकारी के अनुसार, तीन मंजिला मकान के ग्राउंड फ्लोर पर बैग की दुकान, तीसरी मंजिल पर गोदाम और बीच के फ्लोर पर दुकान मालिक का परिवार रहता…

