रायपुर- राज्य आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो-एंटी करप्शन ब्यूरो(ईओडब्ल्यू-एसीबी) ने पिछले ढाई साल में 142 प्रकरण दर्ज किए हैं,इनमें आईएएस अफसरों के साथ ही छह लोकसेवक ऐसे भी हैं, जिनके खिलाफ कार्रवाई की अनुमति जांच एजेंसी को नहीं मिल पाई है,जिससे जांच की रफ्तार पर असर पड़ा है। लोक सेवकों में नागरिक आपूर्ति निगम के तत्कालीन चेयरमैन व कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल का नाम भी शामिल हैं। भारतमाला परियोजना में घोटाले में संलिप्त एनएचएआई के चेयरमैन सव्यसाची चौधरी, रीजनल आफिसर पंकज ओझा और एके मिश्रा के खिलाफ प्रकरण तो दर्ज कर लिया गया, लेकिन इनके खिलाफ भी कार्रवाई करने अब तक हरी…
Author: News Ghanti
रायपुर- रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा मतदाता सूची में फर्जी नाम जोड़ने और वोट चोरी के आरोप को पूरी तरह निराधार व भ्रामक बताते हुए कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। अग्रवाल ने कहा कि राहुल गांधी हार को पचा नहीं पा रहे हैं और आगामी चुनावों में भी उन्हें अपनी हार स्पष्ट दिखाई दे रही है। यही कारण है कि वे देश की सबसे प्रतिष्ठित संवैधानिक संस्था चुनाव आयोग पर आरोप लगाकर उसकी साख को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “जब राहुल गांधी कर्नाटक, हिमाचल…
Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 के शेड्यूल का ऐलान किया जा चुका है। सितंबर में ये टूर्नामेंट खेला जाएगा। इससे पहले इसी महीने के आखिरी में टीम का भी ऐलान कर दिया जाएगा। हालांकि इस बार टीम की घोषणा इतनी आसान नहीं है। एक ही जगह के लिए कई सारे खिलाड़ी अपनी अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं, इसलिए सेलेक्टर्स को काफी देर तक माथापच्ची करनी पड़ेगी। हालांकि ये तय है कि एशिया कप में भी टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के ही हाथ में रहेगी। एशिया कप की टीम बनाने के लिए करनी होगी माथापच्ची इस साल का एशिया…
रायपुर- रायपुर पुलिस ने भीड़भाड़ वाले बाजारों में मोबाइल फोन चोरी कर यूपीआई के जरिए बैंक खातों से लाखों रुपए गायब करने वाले अंतर्राजीय गिरोह को गिरफ्तार किया है. यह शातिर आरोपी बड़ी चालाकी से देशभर के बाजारों में घूम-घूमकर मोबाइल चोरी करते थे. इसके लिए उन्हें 25 हजार रुपए महीने दिए जाते थे. राजधानी में वारदात सामने के बाद पुलिस ने कांवड़ियों की वेशभूषा में हफ्तेभर कैंप कर मास्टरमाइंड सहित सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के मुताबिक, 22 जून को तेलीबांधा क्षेत्र में सभी लेने के दौरान बाजार से गोविन्द राम वाधवानी के मोबाइल को अज्ञात ने झपट्टा मारकर…
बालोद- जिले में बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहन चालकों को न तो पेट्रोल पंपों में पेट्रोल मिलेगा, और न ही शराब दुकानों में शराब. सड़क दुर्घटनाओं में हो रही जनहानि को रोकने के लिए बालोद जिला एवं पुलिस प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है. कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिले के पेट्रोल पंप संचालकों एवं दोपहिया वाहन विक्रेताओं की बैठक लेकर इस संबंध में आवश्यक दिशानिर्देश दिए हैं. कलेक्टर मिश्रा ने कहा कि प्रत्येक नागरिकों की जीवन की सुरक्षा करना हम सभी की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए. इस अभियान…
रायपुर- छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) ने 7 अगस्त 2025 को मायरा रिसॉर्ट एंड कन्वेंशन सेंटर, उमरिया रायपुर में वार्षिक पुरस्कार समारोह 2025 का भव्य आयोजन किया. समारोह में वर्ष 2024-25 में राज्य एवं जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया. इस मौके पर विभिन्न आयु वर्ग और फॉर्मेट में महिला व पुरुष खिलाड़ियों को ट्रॉफी और प्राइज मनी देकर सम्मानित किया गया. सीनियर कैटेगरी में आयुष पांडेय को “प्लेयर ऑफ द ईयर” अवॉर्ड मिला, जिन्होंने घरेलू टूर्नामेंट्स में 1165 रन बनाए. जूनियर कैटेगरी में विकल्प तिवारी को यह सम्मान हासिल हुआ. CSCS डायरेक्टर विजय…
रायपुर- पूर्व महापौर एजाज ढेबर के भतीजे और शराब घोटाले के आरोपी अनवर ढेबर के बेटे शोएब ढेबर के खिलाफ अब रायपुर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। जेल परिसर के मुलाकात कक्षा में जबरन प्रवेश की वजह से उसके खिलाफ गंज थाने में मामला दर्ज किया गया है। शोएब ढेबर पर जेल कर्मचारियों से बदसलूकी करने और सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करने का भी आरोप लगा है। दरअसल, बुधवार (6 अगस्त) को शोएब जेल में बिना अनुमति मुलाकात कक्ष में घुस गए थे। जिसके बाद जेल प्रशासन ने उन्हें अगले 3 महीने के लिए बैन कर दिया। जेल…
दुर्ग- शहर के नामचीन सहेली ज्वेलर्स के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को छापा मारा है. वहीं आईपीएस अभिषेक पल्लव के निवास पर भी ईडी की टीम पहुंचने की सूचना है. बताया जा रहा है कि सहेली ज्वेलर्स के ठिकानों पर शराब घोटाला मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के तहत कार्रवाई की गई है. ईडी और सीबीआई के अधिकारी संचालक से पूछताछ करने के साथ दस्तावेजों की पड़ताल कर रहे हैं. वहीं आईपीएस अभिषेक पल्लव के निवास पर महादेव बैटिंग एप मामले में अधिकारियों की टीम पहुंचकर कार्रवाई की जाने की…
मुंगेली- मुंगेली विकासखण्ड में बरदुली स्थित प्राथमिक शाला भवन में बड़ा हादसा हो गया. पढ़ाई के दौरान छत का प्लास्टर गिरने से एक छात्रा का सिर का सिर फट गया, वहीं दूसरी छात्रा को चोट आई है. जिले में स्कूल शिक्षा विभाग के स्कूलों के मरम्मत व जतन के दावों की खुली पोल खुल गई, जब बरदुली स्थित प्राथमिक शाला में छत का प्लास्टर गिर गया. घटना में तीसरी कक्षा की हिमांचुका दिवाकर का जहां सिर फट गया, वहीं हंसिका दिवाकर को चोट आई है. दोनों को उपचार के लिए स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उपचार जारी है.
रायपुर : संबलपुर रेलवे स्टेशन पर यार्ड के रिमॉडलिंग का काम शुरू किया गया है. रेलवे ब्लॉक लेकर यह काम 6 से 15 अगस्त के बीच कर रहा है. इस वजह से चार पैसेंजर ट्रेनों को रेलवे ने रद्द कर दिया है. इसमें बिलासपुर-टिटिलागढ़ पैसेंजर 14 अगस्त, टिटिलागढ़-बिलासपुर पैसेंजर 15 अगस्त, टिटिलागढ़-रायपुर पैसेंजर 14 अगस्त और रायपुर-टिटिलागढ़ पैसेंजर 15 अगस्त को रद्द रहेगी. पैसेंजर ट्रेनों के रद्द होने से संबलपुर से रायपुर और बिलासपुर तक सफर करने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा.

