जगदलपुर- छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने शहीदी सप्ताह के दौरान का वीडियो जारी किया है, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी के बीच नक्सली रैली निकालते और नाट्य कार्यक्रम व गीतों के जरिये मारे गए साथियों को श्रद्धांजलि देते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस पर प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा ने कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बस्तर के गांव-गांव तक विकास का मार्ग प्रशस्त करना है, देश के संविधान को हर कोने तक पहुंचाना है और लोकतंत्र को बहाल करना है। इस रास्ते में…
Author: News Ghanti
रायपुर- राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ बुनकर समाज के प्रतिनिधिमंडल ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य भेंट की है. सीएम साय ने सभी प्रतिनिधियों का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं. मुख्यमंत्री ने बुनकर समाज की सराहना करते हुए कहा कि हथकरघा कला हमारी समृद्ध विरासत है, जो प्रदेश को एक विशिष्ट पहचान दिलाती है और हमारी सांस्कृतिक अस्मिता को सशक्त बनाती है. मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ का बुनकर समाज अपने श्रम, कौशल और रचनात्मकता के माध्यम से राज्य का गौरव बढ़ा रहा है.…
रायपुर/दिल्ली – बीजेपी सांसद संतोष पांडेय ने आज नई दिल्ली में भारत के माननीय गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट कर भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक गृह मंत्री के रूप में 2,258 से अधिक दिन पूरे करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। अमित शाह ने अपने कार्यकाल में अनुच्छेद 370 को निरस्त करने,माओवाद को समाप्त करने,आतंकवाद-विरोधी निर्णायक नीतियों को लागू करने,CAA के कार्यान्वयन और आंतरिक सुरक्षा सुधारों के लिए साहसिक व ऐतिहासिक निर्णय लिए,जिसने भारत को वैश्विक स्तर पर एक मजबूत और सशक्त राष्ट्र बनाया है।
Team India for Asia Cup: भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल और सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल टी20 टीम में वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार है. रिपोर्ट्स की मानें तो इस दोनों की एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया का हिस्सा बनने की पूरी संभावना है. बता दें, 9-28 सितंबर के बीच यूएई और अबू धाबी में होने वाले 8 टीमों के टूर्नामेंट के लिए अभी टीम इंडिया का ऐलान नहीं हुआ है और यह दोनों खिलाड़ी हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ हुई पांच टेस्ट मैचों की एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी सीरीज में नजर आए थे. इसके अलावा बाएं हाथ के…
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट से जस्टिस यशवंत वर्मा को बड़ा झटका लगा है। याचिका सुप्रीम कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी है। जस्टिस वर्मा ने दिल्ली हाई कोर्ट के जज रहते अपने घर से जला हुआ कैश मिलने के मामले में जांच कमेटी की रिपोर्ट को अमान्य करार देने की मांग की थी। इसके साथ ही जस्टिस वर्मा ने तत्कालीन चीफ जस्टिस संजीव खन्ना की उन्हें पद से हटाने के लिए राष्ट्रपति और पीएम को भेजी गई सिफारिश को भी चुनौती दी थी। शीर्ष अदालत ने क्या कहा? सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस वर्मा की इस याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट…
रायपुर- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत पर 50% टैरिफ बढ़ाया है. इसे लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, प्रधानमंत्री इस पर बोल चुके हैं. वैसे ट्रंप से ऐसी उम्मीद नहीं थी, लेकिन हमारे पीएम, मंत्रिमंडल सब देख रहे. वहीं बिजली बिल हाफ योजना में बदलाव पर कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर सीएम साय ने कहा, बिजली बिल हाफ से हम मुफ्त बिजली की ओर जा रहे हैं. इसमें भारी सब्सिडी जनता को दी जा रही है. लोगों को इसके लिए बैंक से लोन के लिए भी प्रयास कर रहे हैं. लोगों से आवेदन मंगाए गए हैं. इस साल के…
रायगढ़- छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में घर में घुसकर बच्चा चोरी करते एक युवक को घर वालों ने पकड़ा है. यह घटना जुट मिल थाने के टिकरापारा मोहल्ले की है. आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. जानकारी के मुताबिक, चोर रात तीन बजे घर में घुसकर मासूम को उठाकर ले जा रहा था. इस दौरान घर में मौजूद लोगों की नींद खुलने पर चोर पकड़ा गया और उसे आज सुबह पुलिस के हवाले किया गया. बताया जा रहा कि ओडिशा से दस लोगों का गिरोह बच्चा चोरी करने आया था,…
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आवास पर 7 अगस्त को इंडिया ब्लॉक के नेता डिनर पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं. लोकसभा चुनाव के बाद ये पहला मौका है, जब महागठबंधन की पार्टियां एक साथ नजर आएंगी. इससे पहले 19 जुलाई 2024 को एक वर्चुअली मीटिंग में सभी शामिल हुए थे. क्यों अहम मानी जा रही ये ‘डिनर पार्टी’ बताया जा रहा है कि डिनर पार्टी तो एक बहाना है, मीटिंग में बिहार में चल रहे SIR की प्रक्रिया और उपराष्ट्रपति के मुद्दे पर चर्चा हो सकती है. दोनों ही बातों पर विपक्ष लगातार सरकार से सवाल करते हुए…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ को लेकर करार जवाब दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत अपने किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं करेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को रूस के साथ तेल व्यापार करने के लिए भारत पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की थी। इस अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ के साथ अमेरिका ने अब भारत पर कुल 50 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने पिछले हफ्ते भारत से आयात होने वाले सामानों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का ऐलान किया था। इसके…
रायपुर : रायपुर प्रेस क्लब में बुधवार को वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट, पूर्व महासचिव और मानद सदस्य श्री विनय शर्मा की स्मृति में शोक सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पत्रकारों ने उपस्थित होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। छत्तीसगढ़ में सौर ऊर्जा क्रांति: हर घर बनेगा बिजलीघर… शोकसभा में प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर ने नई दुनिया अखबार में साथ रिपोर्टिंग के दौरान के संस्मरण साझा किए। उन्होंने कहा, “विनय शर्मा न केवल एक उत्कृष्ट फोटो जर्नलिस्ट थे, बल्कि बेहद संवेदनशील और शांत व्यक्तित्व के धनी थे। मैंने उन्हें कभी क्रोधित होते नहीं देखा। वे हमेशा…

