Author: News Ghanti

ICC Test Rankings- भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज खत्म होने के बाद एक बार​ फिर से आईसीसी रैं​किंग में भयंकर बदलाव नजर आ रहा है। यशस्वी जायसवाल ने जहां फिर से एक बार टॉप 5 में अपनी जगह पक्की कर ली है, वहीं भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को इस बार नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच जो रूट का पहले नंबर की कुर्सी पर कब्जा ​बरकरार है। एल्विश यादव के खिलाफ ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, यूपी सरकार को जारी किया नोटिस आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में जो रूट नंबर एक ​बल्लेबाज भारत…

Read More

नई दिल्ली- सुप्रीम कोर्ट ने एल्विश यादव को सांप के जहर से जुड़े मामले में चल रही ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर रोक लगा दी है. सुप्रीम कोर्ट ने इसके साथ ही आरोपपत्र और आपराधिक कार्यवाही को चुनौती देने वाली एल्विश यादव की याचिका पर यूपी सरकार और शिकायतकर्ता को नोटिस भी जारी किया है. बता दें कि इससे पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूट्यूबर एल्विश यादव की याचिका को खारिज कर दिया था. इसमें उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर में दायर आरोपपत्र के खिलाफ आरोप लगाया गया था कि उन्होंने यूट्यूब वीडियो बनाने के लिए सांपों और सांप के जहर का दुरुपयोग…

Read More

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में बुधवार को हैरान कर देने वाली घटना घटी है। यहां अपनी समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्या पर हमला किया गया है। स्वामी प्रसाद मौर्या को माला पहनाने के बाद युवक ने पीछे से थप्पड़ मारा है। इसके बाद स्वामी प्रसाद के समर्थकों ने युवक को जमकर पीटा है और रायबरेली पुलिस के हवाले कर दिया है। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। क्या है पूरा मामला? पूर्व कैबिनेट मंत्री व अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य रायबरेली के सिविल लाइन पहुंचे थे। इस दौरान लोगों ने…

Read More

कांकेर- नेशनल हाईवे 30 में रविवार की दोपहर एक ट्रेलर चालक ने केशकाल घाट में बस को ठोकर मार दी। ठोकर मारने के बाद ट्रेलर चालक ट्रेलर सहित भाग निकला जिसे 50 किलोमीटर तक पीछा करके चारामा के पास पकड़ा गया। लेकिन उसके बाद जो हुआ उसने पुलिस पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ट्रेलर चालक को ट्रेलर में चढ़कर लोग मारते रहे जिसके बाद चारामा थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और ट्रेलर से नीचे उतारते ही चालक पर थप्पड़ बरसा दिया। इसके बाद उनके अधीनस्थ पुलिसकर्मियों और मौके पर मौजूद लोगों को जैसे चालक को पीटने का लाइसेंस मिल गया।…

Read More

बिलासपुर- महादेव सट्टा ऐप मामले से जुड़े शेयर ब्रोकर गोविंद केडिया की जमानत याचिका खारिज हो गई है. आरोपी गोविंद केडिया ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से उच्च न्यायालय में याचिका लगाई थी. जिस पर 24 जुलाई को सुनवाई होने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया गया था. 24 जुलाई को हुई सुनवाई में ईडी के वकील सौरभ कुमार पांडे ने अपनी जिरह की थी. वहीं जस्टिस रविन्द्र कुमार अग्रवाल की एकलपीठ ने फैसला सुरक्षित रख लिया था, जिसके बाद मंगलवार को फैसला सुनाया गया है. याचिकाकर्ता के अधिवक्ता किशोर भादुड़ी से मिली जानकारी के अनुसार, जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल…

Read More

रायपुर – प्रदेश भर के तहसीलदार, नायब तहसीलदारों ने अपनी बेमुद्दत हड़ताल खत्म कर दी है। वे 28 जुलाई से चरणबद्ध हड़ताल पर चल रहे थे। आज राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा से मिले आश्वासन मात्र से हड़ताल खत्म कर दिया। बता दें कि तहसीलदार व नायब तहसीलदारों की हड़ताल का सोमवार को 8वां दिन था। इसका असर सभी तहसील कार्यालय में दिखाई दिया। यहां राजस्व संबंधित काम नहीं हुए। तहसील कार्यालय में लोग अपने काम के लिए भटक रहे थे। वहीं अधिवक्ता, अर्जीनवीस, दस्तावेज लेखक व स्टांप वेंडरों समेत कर्मचारी भी कार्यालय मे खाली बैठे हुए थे। सबसे ज्यादा परेशानी…

Read More

बिलासपुर- जिले में शराब के नशे में अधेड़ पड़ोसी ने युवक को गाली दी, जिससे नाराज होकर युवक ने कुल्हाड़ी से उसका गला काट दिया। हमले में खून से लथपथ अधेड़ जमीन पर गिर गया और उसकी मौत हो गई। घटना कोटा थाना के बेलगहना चौकी क्षेत्र की है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया। उसने पुलिस को बताया कि वह अधेड़ से मिलने गया था, तब शराब के नशे में उसने गाली देनी शुरू कर दी, जिससे उसे गुस्सा आ गया। सहन नहीं हुआ तो मार दिया। ग्राम पहाड़बछाली का रहने वाला छेदीलाल यादव (65) खेती-किसानी…

Read More

कांग्रेस पार्टी के सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज बुधवार को झारखंड के चाईबासा में एमपी/एमएलए कोर्ट में पेश हुए। जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी साल 2018 में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए उनके खिलाफ दर्ज मानहानि के एक मामले में कोर्ट में पेश हुए हैं। कोर्ट ने उन्हें जमानत भी दे दी है। आइए जानते हैं इस पूरे मामले के बारे में। क्या है राहुल गांधी पर आरोप? जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मामला प्रताप कुमार नाम के शख्स ने दायर किया है। शख्स का…

Read More

रायपुर- पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कांग्रेस के उस पोस्ट पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है जिसमें सदस्यता सम्मान समारोह में चंद्राकर के नाराज होने की बात कही गई थी।चंद्राकर ने एक पोस्ट में लिखा- कांग्रेस के मित्रों को मैं बताना चाहता हूं कि मैं राहुल जी की तरह बिना समझे नहीं बोलता – आप सभी लोगों ने मान. सर्वोच्च न्यायालय की टिप्पणी तो पढ़ी ही होगी। मैंनें भाजपा के मंच पर कहा था- “कि मां (भारतीय जनता पार्टी) की सेवा में कोई सम्मान नहीं होना चाहिए और किया भी जा रहा है तो मान. प्रदेश अध्यक्ष किरण देव जी का होना…

Read More

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनावों से पहले मतदाता सूची में सुधार के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2025 को लेकर संसद में जारी गतिरोध की वजह से मॉनसून सत्र (Prliament Monsoon Session) के पहले 12 दिनों में सिर्फ दो ही बिल पारित हो सके हैं. मॉनसून सत्र के दौरान सरकार के एजेंडे में कुल 15 बिल शामिल हैं, जिनमें 7 नए बिल हैं. मंगलवार को लगातार ग्यारहवें दिन संसद में इंडिया ब्लॉक से जुड़े विपक्षी दलों ने सदन के अंदर और बाहर विरोध प्रदर्शन किया. सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच गतिरोध राज्यसभा में CISF के कथित डिप्लॉयमेंट को लेकर…

Read More