रायपुर : मेकाहारा अस्पताल में एक युवक ने तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद अस्पताल परिसर और प्रबंधन दोनों में हड़कंप मचा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, पंडरिया ग्राम तखतपुर जिला बिलासपुर निवासी 38 वर्षीय युवक संतोष ध्रुव 21 जुलाई से रेबीज बीमारी का इलाज कराने के लिए भर्ती हुआ था।
संतोष ध्रुव का इलाज तीसरी मंजिल के आईसोलेशन वॉर्ड में चल रहा था। वहीं आज युवक अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूद गया। इस घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बता दें कि, इस घटना की जानकारी सामने आने के बाद अस्पताल परिसर और प्रबंधन दोनों में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि, मेकाहारा प्रशासन इस पूरे मामले को दबाने में लगे हुए हैं। पीएम रिपोर्ट नहीं होने के कारण मृतक के परिजनों को भटकना पड़ रहा है।
News Ghanti पर प्रकाशित सभी समाचार, लेख और जानकारियाँ केवल सामान्य सूचना एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम जानकारी की सटीकता सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की कोई गारंटी नहीं देते। वेबसाइट पर प्रकाशित विचार लेखकों के व्यक्तिगत हैं। किसी भी जानकारी के उपयोग से होने वाली हानि के लिए News Ghanti उत्तरदायी नहीं होगा।