दुर्ग : CM साय सपरिवार भिलाई पहुंचे और पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा का श्रवण किया। उन्होंने X पोस्ट में बताया, आज सपरिवार भिलाई के जयंती स्टेडियम में विश्वविख्यात शिव कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी की शिव महापुराण कथा श्रवण का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
ये सिर्फ़ कथा नहीं थी, ये भगवान शिव से संवाद था, आत्मा की शांति और विश्वास का संगम था। शिव भक्ति और सनातन संस्कृति की दिव्य अनुभूति से मन भाव-विभोर हो गया।
इस अवसर पर पंडित प्रदीप मिश्रा जी से आशीर्वाद लिया और समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि की कामना की।
News Ghanti पर प्रकाशित सभी समाचार, लेख और जानकारियाँ केवल सामान्य सूचना एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम जानकारी की सटीकता सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की कोई गारंटी नहीं देते। वेबसाइट पर प्रकाशित विचार लेखकों के व्यक्तिगत हैं। किसी भी जानकारी के उपयोग से होने वाली हानि के लिए News Ghanti उत्तरदायी नहीं होगा।