डोंगरगढ़- सोशल मीडिया की दुनिया में छिपे अपराधियों पर अब तकनीक की पैनी नजर है. महिला और बच्चों से जुड़े ऑनलाइन अपराधों पर निगरानी के लिए भारत सरकार की विशेष साइबर यूनिट सीसीपीडब्ल्यूसी (CCPWC) के अलर्ट के आधार पर डोंगरगढ़ पुलिस ने एक गंभीर अपराध का खुलासा करते हुए 50 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है. पकड़ा गया आरोपी मोहम्मद हमीद गौरी, वार्ड क्रमांक 19 कचहरी चौक, डोंगरगढ़ का रहने वाला है. जांच में सामने आया कि वह अपने व्हाट्सएप अकाउंट के जरिए नाबालिग बच्चों और महिलाओं से संबंधित अश्लील वीडियो और फोटो वायरल कर रहा था.


