रायपुर- पंडरी कांपा रेल फाटक के पास अज्ञात बाइक सवार 2 लुटेरों ने दिन दहाड़े कारोबारी को लूटा। क्राईम ब्रांच और मोवा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर सीन आफ क्राइम से पड़ताल कर रही है। बोरवेल कारोबारी चिराग जैन मोवा ब्रिज के पास होकर कृषि मंडी रेलवे लेवल क्रासिंग के रास्ते से ऑफिस जा रहा था।
इसी बीच कांपा फाटक के पास अज्ञात बाइक सवारों ने चिराग को रास्ता पूछने के बहाने रोका और नगद रकम समेत सोने चांदी के अंगूठी चैन लूटकर फरार हो गए। इसकी कीमत 15 लाख बताई गई है। चिराग ने पुलिस को बताया कि लुटेरे जिस बाइक पर सवार थे, उसके नंबर प्लेट पर नंबर नहीं लिखे थे, बल्कि अंग्रेजी में बॉस लिखा हुआ था। फिलहाल पुलिस आस-पास के इलाको में नाकेबंदी कर लुटेरों को पकड़ने की कोशिश कर रही। इलाके के पुराने चोर लुटरों की भी तलाश कर रही है।
News Ghanti पर प्रकाशित सभी समाचार, लेख और जानकारियाँ केवल सामान्य सूचना एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम जानकारी की सटीकता सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की कोई गारंटी नहीं देते। वेबसाइट पर प्रकाशित विचार लेखकों के व्यक्तिगत हैं। किसी भी जानकारी के उपयोग से होने वाली हानि के लिए News Ghanti उत्तरदायी नहीं होगा।