Rajasthan News: मिडिल ईस्ट (मध्य पूर्व) में बढ़ते युद्ध के तनाव और अंतरराष्ट्रीय एयर स्पेस में लगाई गई अस्थायी बंदिशों का सीधा असर अब जयपुर के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दिखने लगा है। खाड़ी देशों के लिए उड़ान भरने वाली चार प्रमुख फ्लाइट्स को रद्द कर दिया गया, जिससे सैकड़ों यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
• एतिहाद एयरवेज: अबू धाबी जाने वाली फ्लाइट EY-327 कैंसिल।
• एयर अरेबिया: शारजाह जाने वाली फ्लाइट G9436 रद्द।
• एयर इंडिया एक्सप्रेस: दुबई के लिए उड़ान IX-195 निरस्त।
• स्पाइसजेट: दुबई जाने वाली फ्लाइट SG-57 भी रद्द कर दी गई।
एयरपोर्ट प्रशासन की एडवायजरी
मौजूदा नाजुक हालातों को देखते हुए जयपुर एयरपोर्ट प्रबंधन ने यात्रियों के लिए विशेष एडवायजरी जारी की है। प्रबंधन के अनुसार, ईरान-इजराइल संघर्ष के कारण कई अंतरराष्ट्रीय हवाई क्षेत्रों (Air Space) में अस्थायी प्रतिबंध लगाए गए हैं। इसके चलते उड़ानों के समय और रूट में अचानक बदलाव संभव है।
सूत्रों के मुताबिक, दुबई और शारजाह रूट पर संचालित होने वाली उड़ानों पर सबसे ज्यादा असर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि जब तक मिडिल ईस्ट में स्थिति सामान्य नहीं होती, तब तक उड़ानों के संचालन में इसी तरह के बदलाव या रद्दीकरण की संभावना बनी रहेगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना एयरलाइन के निरंतर संपर्क में रहकर ही बनाएं।
News Ghanti पर प्रकाशित सभी समाचार, लेख और जानकारियाँ केवल सामान्य सूचना एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम जानकारी की सटीकता सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की कोई गारंटी नहीं देते। वेबसाइट पर प्रकाशित विचार लेखकों के व्यक्तिगत हैं। किसी भी जानकारी के उपयोग से होने वाली हानि के लिए News Ghanti उत्तरदायी नहीं होगा।