SI Recruitment Re Exam : राजस्थान लोक सेवा आयोग 20 सितम्बर को होने वाली उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा-2021 की पुनः परीक्षा की तैयारियों में जुटा है। परीक्षा के प्रवेश पत्र परीक्षा से तीन दिन पहले अपलोड किए जाएंगे। परीक्षा केंद्रों के आसपास और परीक्षा के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे। पेपर लीक की पिछली घटना से सबक लेते हुए आयोग ने परीक्षा व्यवस्था में कई बदलाव किए हैं। आयोग जुलाई में ही अभ्यर्थियों से एक बार पंजीकरण की केवाईसी प्रक्रिया के तहत लाइव फोटो, अंगूठे का निशान और हस्ताक्षर अपलोड करा चुका है। अब प्रवेश पत्र पर विशेष…
Author: News Ghanti
राजस्थान के कोटा में सबसे बड़े पब्लिक पार्क छत्र विलास में मंगलवार सुबह 6 बजे एक लेपर्ड घुस गया। यह लेपर्ड 40 फीट ऊंचे जामुन के पेड़ पर चढ़ गया। लेपर्ड को नीचे लाने के लिए ट्रैंकुलाइज करना जरूरी था। वन विभाग की टीम ने लेपर्ड को ट्रैंकुलाइज करने के लिए 5 बार फायर किए, जिसमें से एक कामयाब हुआ। इसके बाद लेपर्ड बेहोश होकर नीचे लगाई नेट में गिर गया। डीएफओ प्रमोद धाकड़ ने बताया कि लेपर्ड का मेडिकल कराया जाएगा। उसके बाद उसे जंगल में छोड़ा जाएगा। 9/11 के 25 साल बाद खुला बड़ा राज! FBI के पास…
अमेरिका में हुए 9/11 के हमले को 25 साल होने वाले हैं, लेकिन दुनिया के सबसे बड़े आतंकी हमलों में से एक से जुड़ा एक रहस्य अब भी लोगों को चौंका रहा है. 2001 में अमेरिका पर हुए हमलों के कुछ ही दिनों बाद जांच एजेंसियों के हाथ ऐसे वीडियो और डॉक्यूमेंट लगे थे, जो एक संदिग्ध के अल-कायदा और सऊदी अरब के सरकारी अधिकारियों से संबंधों की ओर इशारा करते थे. लेकिन ये सबूत जांच के बावजूद 25 साल दबे रहे. अब बीबीसी की रिपोर्ट सामने आई है जिसमें इन वीडियो ने उस पुराने मामले को फिर से चर्चा…
IND vs JAP T20: भारत और जापान के बीच इसी महीने ऐतिहासिक टी20 इंटरनेशनल मैच खेला जाएगा। इसका ऐलान अभी कुछ ही दिन पहले किया गया था और इसकी तैयारी भी अब तेजी से शुरू हो चुकी है। इस बीच अब ये भी तय हो गया है कि इस मैच को आप अपने टीवी और मोबाइल पर लाइव कैसे देख पाएंगे। मीडिया राइट्स के लिए कई कंपनियां मैदान में थीं। डिजिटल राइट्स का तो फैसला हो चुका है, लेकिन टीवी राइट्स को लेकर अभी आखिरी निर्णय आना बाकी है। Delhi Building Collapse Update: सत्या निकेतन हादसे के बाद बड़ा एक्शन,…
नई दिल्ली: दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के बाद MCD ने राजधानी के सभी जोनों में भवनों की जांच के आदेश दिए हैं. सभी कार्यपालक अभियंताओं को अपने-अपने क्षेत्रों की इमारतों का निरीक्षण कर 10 सितंबर तक विस्तृत रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है. निरीक्षण के दौरान जुटाई गई जानकारी को दिल्ली हाई कोर्ट में दाखिल किए जाने वाले हलफनामे का हिस्सा बनाया जाएगा. MCD के अतिरिक्त आयुक्त स्वयं इस प्रक्रिया की निगरानी करेंगे, ताकि किसी भी संभावित खतरे वाली इमारत की पहचान की जा सके. Bilaspur Violence: बिलासपुर हिंसा मामले में पुलिस…
Bilaspur Violence: बिलासपुर के खपरगंज इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हिंसक विवाद के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को पुलिस ने ठाकुर रामसिंह गुट से जुड़े 5 और आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके बाद आरोपियों का जुलूस निकाला गया। इस मामले में अब तक दोनों पक्षों के कुल 29 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं, दूसरे पक्ष के मुख्य आरोपी राम सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। हालांकि, अब तक उसका पता नहीं चल सका है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में सन्नी ध्रुव…
Swine Flu Alert: राजधानी में स्वाइन फ्लू का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। रायपुर में स्वाइन फ्लू संक्रमित मरीजों की संख्या 108 पहुंच गई है। वहीं प्रदेशभर में अब तक 251 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। सोमवार को प्रदेश में 16 नए संक्रमित मिले, इनमें 8 मरीज रायपुर के रहने वाले हैं। फिलहाल 67 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है, जबकि 22 मरीज होम आइसोलेशन में रहकर उपचार करा रहे हैं। इस तरह प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 89 है। राहत की बात यह है कि जनवरी से अब तक स्वाइन फ्लू से किसी मरीज…
कुआलालंपुर से जेद्दा जा रही मलेशिया एयरलाइंस की एक फ्लाइट को इंजन में तकनीकी गड़बड़ी के बाद सोमवार को चेन्नई की ओर मोड़ दिया गया और एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित कर दी गई। एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मलेशिया एयरलाइंस की उड़ान MH 156 में 186 लोग सवार थे और विमान सुरक्षित रूप से चेन्नई एयरपोर्ट पर उतर गया। उन्होंने बताया कि विमान के उतरने से पहले हवाई अड्डे पर जरूरी इंतजाम किए गए थे। देशभर में भारी बारिश का अलर्ट! दिल्ली, यूपी और बिहार समेत कई राज्यों में मौसम विभाग की चेतावनी इंजन नंबर 2 में…
नई दिल्ली: मौसम विभाग ने आज यानी 8 सितंबर को उत्तर भारत से लेकर पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत तक कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश और आंधी का दौर देखने को मिल सकता है। कश्मीर और आस-पास के क्षेत्रों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है। इसके प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहने की…
इन दिनों आवारा कुत्तों और पालतू कुत्तों के काटने के मामले काफी ज्यादा देखने को मिल रहे हैं. कई बार लोग कुत्ते के काटने या उसके हल्के से खरोंचने या चाटने को मामूली समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन ऐसा करना आपकी जान पर भारी पड़ सकता है. कुत्ते का काटना कई वजहों से खतरनाक हो सकता है, क्योंकि इससे शरीर में खतरनाक संक्रमण (Infection) फैलने और जानलेवा बीमारियां होने का खतरा रहता है. अगर समय पर इलाज न किया जाए, तो कुत्ता काटने से सेप्सिस (Sepsis), मैनिंजाइटिस (Meningitis) और सबसे खतरनाक रेबीज (Rabies) जैसी जानलेवा बीमारियां हो सकती हैं.…

