Kamalathal known As Idli Amma : 1 रुपये की इडली से भूख मिटातीं ‘इडली अम्मा’, सेवा की मिसाल बन गईं ये मां जैसी शख्सियत
दिल्ली-NCR में आज दिनभर रहेगा बारिश-आंधी वाला मौसम
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली और एनसीआर के क्षेत्र में 29 अप्रैल को मौसम दिनभर अस्थिर रह सकता है। सुबह, दोपहर और शाम- तीनों वक्त गरज-चमक के साथ बारिश पड़ने की संभावना है। इस दौरान, तेज सतही हवाएं भी चल सकती हैं। इस दौरान, आसमानी बिजली गिरने और तेज हवाओं को लेकर भी अलर्ट जारी हुआ है। खराब मौसम के दौरान लोगों को खुली जगहों पर जाने से बचना चाहिए और सतर्क रहना चाहिए।
अगले दो दिन दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?
वहीं, 30 अप्रैल को भी दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम का यही रुख बना रह सकता है। इस दिन भी गरजने के साथ बादल बरस भी सकते हैं, जिससे तापमान में और कमी आने की संभावना है। हालांकि, इसके बाद 1 मई से मौसम दोबारा साफ हो सकता है। इस दिन आसमान से काले बादल छंट चुके होंगे और धूप निकलने के साथ ही तापमान में फिर से बढ़ोतरी होगी।
रोहतक में लोगों को भीषण गर्मी से मिली राहत
हरियाणा में भी भीषण गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिली है। आज सुबह तेज हवाओं के साथ आसमान में काले बादल छा गए और बारिश शुरू हो गई। लोगों को गर्मी से राहत मिली। पिछले कई दिनों से रोहतक में पारा 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चल रहा था। लोगों को भीषण गर्मी से बहुत परेशानी हो रही थी। बारिश ने रोहतक में मौसम सुहावना कर दिया।
आमिर खान ने दिया सरप्राइज, फिर लौटेगा रैंचो, राजू और फरहान का जादू, 10 साल आगे बढ़ेगी ‘3 इडियट्स 2’ की कहानी
पूर्वोत्तर और सब-हिमालयन इलाके में बारिश के आसार
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, इस हफ्ते पूर्वोत्तर भारत में भारी वर्षा के साथ आसमान में गरज-चमक होगी। साथ ही, 40-60 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, सब-हिमालयन सिक्किम, पश्चिम बंगाल और नॉर्थ-ईस्ट इंडिया में इस हफ्ते के कई दिनों तक कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।