Rain Alert: दिल्ली एनसीआर में दो दिनों की बारिश के बाद अभी भी मौसम में बदलाव के आसार नहीं दिख रहे हैं. मौसम विभाग ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ से लेकर उत्तर प्रदेश और राजस्थान तक दो दिनों तक बारिश होने का अलर्ट जारी किया है. दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 5 और 6 मई को और फिर दोबारा 10 मई को बारिश होने की संभावना है. जबकि वेस्ट यूपी में 5 और 6 मई को गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने और कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं. पूर्वांचल में 6 और 7 मई को बारिश होने की चेतावनी है. जबकि राजस्थान में भी 4 से 7 मई तक बारिश और पूर्वी राजस्थान में 4 से 8 मई के बीच बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का अनुमान है. इससे कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है.
मौसम विभाग ने 5 मई को भी दिल्ली में बादल छाये रहने की संभावना जताई है. साथ ही कई जगहों पर आंधी के साथ बारिश होने का अलर्ट भी जारी किया गया है. दोपहर और शाम के वक्त बारिश हो सकती है. 6 मई को बादल छाये रहने के आसार हैं और बारिश होने के कम संभावना है. 7 से 10 मई के बीच आसमान में बादल छाये रहने की संभावना है.
देश में कब-कहां बारिश का अलर्ट
5-6 मई को दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में
5 और 6 मई को वेस्ट यूपी में
6 और 7 मई को पूर्वी उत्तर प्रदेश में
4 से 7 मई के बीच पूर्वी राजस्थान में
4 से 8 मई तक पश्चिमी राजस्थान में
5 से 8मई के बीच पश्चिम बंगाल में
5, 7 और 8 मई को बिहार में
6 से 10 मई के बीच झारखंड में
6 से 8 मई के दौरान ओडिशा में
6 से 8मई के बीच मध्य प्रदेश में बारिश
4 से 7 मई के बीच विदर्भ महाराष्ट्र में
6 से 8 मई के बीच बारिश, आंधी
बंगाल का मौसम
मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 5 से 8 मई के बीच और गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में 6 से 8 मई के दौरान बिजली चमकने, बादल गरजने के साथ तेज हवाओं के बीच हल्की से मध्यम बारिश होने का अलर्ट है. बिहार में भी 5, 7 और 8मई को बारिश होने का अलर्ट है. झारखंड मे 6 से 10 मई के बीच बारिश होती रहेगी. वहीं ओडिशा में 6 से 8 मई के बीच गरज-चमक के साथ आंधी आने और हल्की मध्यम बारिश कई जगहों पर होने का अलर्ट है.
मध्य प्रदेश में भी 6 से 8 मई के बीच बिजली चमकने, बादल गरजने के साथ बारिश होने का अलर्ट है. महाराष्ट्र के विदर्भ इलाके में भी 4 से 7 मई तक बारिश होने का अलर्ट है. एमपी के साथ छत्तीसगढ़ में कई जगहों पर ओले गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है.
News Ghanti पर प्रकाशित सभी समाचार, लेख और जानकारियाँ केवल सामान्य सूचना एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम जानकारी की सटीकता सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की कोई गारंटी नहीं देते। वेबसाइट पर प्रकाशित विचार लेखकों के व्यक्तिगत हैं। किसी भी जानकारी के उपयोग से होने वाली हानि के लिए News Ghanti उत्तरदायी नहीं होगा।