CG High Court : RTE एडमिशन पर हाईकोर्ट की सख्ती, 387 स्कूलों में एक भी आवेदन नहीं; सरकार से मांगी रिपोर्ट
एलएसजी ने आरसीबी को 9 रन के मामूली अंतर से हराया
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम जो लगातार मैच हारती चली जा रही थी, उसने पलटवार करते हुए आरसीबी को हरा दिया है। वैसे तो ये मैच बारिश की भेंट चढ़ सकता था, लेकिन आखिरकार देर रात पूरा हो पाया। हालांकि बीच बीच में बारिश ने बाधा जरूर डाली। इसलिए ये घटाकर 19 ओवर का कर दिया गया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए एलएसजी ने तीन विकेट पर 209 रन बना दिए। इसमें सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श का शतक भी शामिल रहा। इसके बाद आरसीबी 19 ओवर में 6 विकेट पर 203 रन ही बना सकी। विराट कोहली केवल चार रन और विराट कोहली बिना खाता खोले ही आउट हो गए। इससे उसके लिए लक्ष्य का पीछा करना और भी मुश्किल हो गया।
जीत के बाद भी अंक तालिका में आखिरी नंबर पर ही है एलएसजी की टीम
इस जीत के साथ ही एलएसजी के अब 10 मैचों में छह अंक हो गए हैं। हालांकि टीम अभी दसवें नंबर पर ही रहेगी। लेकिन इतना जरूर है कि अब एलएसजी प्लेऑफ की रेस से बाहर होने से बच गई है। एक हार उसे टूर्नामेंट से बाहर कर देगी। मुंबई इंडियंस के भी 10 मैचों में छह अंक ही हैं। केकेआर ने 9 मैच खेलकर 7 अंक हासिल कर लिए हैं, इसलिए वे नंबर 8 पर है।
IPL Fever in Raipur: रायपुर आईपीएल मैच में सितारों का जमावड़ा! अंबानी परिवार रहेगा मौजूद, 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा
एसआरएच का पहले नंबर पर कब्जा बरकरार, पंजाब दूसरे स्थान पर
आरसीबी और उसके फैंस को उम्मीद रही होगी कि एलएसजी को हराकर वो अंक तालिका में पहले नंबर पर पहुंच जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। टीम 12 अंक लेकर अभी तीसरे ही नंबर पर है। सनराइजर्स हैदराबाद का पहले नंबर की कुर्सी पर कब्जा बरकरार है। उसके अब तक 14 अंक हो गए हैं। पंजाब किंग्स 13 अंक लेकर दूसरे नंबर पर है। आरसीबी के अलावा राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के भी 12 अंक हैं, लेकिन उनका नेट रन रेट उतना अच्छा नहीं है, इसलिए वे नीचे की तरह हैं।