डिप्टी मैनेजर पद के लिए उम्मीदवार की उम्र 23 से 30 वर्ष होनी चाहिए. वहीं डिवीजन हेड एवं CFO पद के लिए आयु सीमा 50 से 61 वर्ष तय की गई है.आयु की गणना 1 मई 2026 के आधार पर होगी.
RPSC SI 2021 Re-Exam: RPSC का बड़ा फैसला… राजस्थान में फिर होगी SI भर्ती, जानें कब हो सकती है परीक्षा
डिप्टी मैनेजर पद के लिए उम्मीदवार का CA होना जरूरी है. फाइनेंस और अकाउंट्स में अनुभव रखने वालों को प्राथमिकता मिलेगी. डिवीजन हेड पद के लिए कॉमर्स में ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.
डिप्टी मैनेजर पद पर चयन ऑनलाइन परीक्षा, ग्रुप एक्सरसाइज और इंटरव्यू के जरिए होगा. वहीं डिवीजन हेड एवं CFO पद के लिए शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा.
डिप्टी मैनेजर पद पर करीब 91,070 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा. वहीं डिवीजन हेड एवं CFO पद के लिए करीब 30.90 लाख सालाना पैकेज दिया जाएगा.
Rajasthan News: पानी संकट पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, महिला अधिकारी को सुनाई खरी-खोटी; गाड़ी में बैठकर रो पड़ीं
जनरल और OBC वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. कॉन्ट्रैक्ट पद के लिए कोई शुल्क नहीं रखा गया है.शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से होगा.
उम्मीदवार सबसे पहले IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं.इसके बाद नोटिफिकेशन पढ़कर ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें. फॉर्म भरें, जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें और शुल्क जमा करके आवेदन सबमिट कर दें.