देश की पहली महिला IFS अधिकारी कौन थीं? जानें C.B. मुथम्मा की प्रेरक कहानी और ऐतिहासिक सफर
राजधानी दिल्ली का मौसम
देश की राजधानी दिल्ली में आज 10 मई को लू चलने के कारण भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा, जहां अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
यूपी में उमस के बाद बारिश
उत्तर प्रदेश कई कई जिलों में उमस बढ़ने के बाद बारिश की संभावनी जताई गई है। यूपी में 12 से 14 मई के बीच बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है।
बिहार में बारिश और तूफान का अलर्ट
बिहार में मौसम बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग ने 10 से 15 मई के बीच राज्य के कई हिस्से में बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है। बिहार के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, पटना, गया, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, पूर्णिया, सहरसा, कटिहार, किशनगंज और खगड़िया में बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है।
पंजाब में बारिश का अलर्ट
पंजाब में भी 10 से 14 मई के बीच बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के होशियारपुर, लुधियाना, पठानकोट, कपूरथला, अमृतसर, बठिंडा, मोगा, तरन तारन, मुक्तसर और जालंधर में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
Android Users: एंड्रॉइड यूजर्स सावधान! सरकार ने जारी किया हाई-रिस्क अलर्ट, तुरंत करें ये काम
पहाड़ी राज्यों में मौसम
वहीं, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में आज हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की आशंका जताई गई है। जबकि 11 से 14 मई के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश, बर्फबारी और तेज हवाओं का नया दौर शुरू हो सकता है। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी की गई है।