Wi-Fi राउटर पर सिक्का रखने से क्या सच में बढ़ती है इंटरनेट स्पीड? जानें पूरा सच
दिल्ली-NCR में आज बारिश और आंधी के आसार
मौसम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, दिल्ली और आसपास के NCR के इलाके में दोपहर के वक्त हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा, बिजली कड़कने के साथ बादल गरजेंगे और तेज हवाएं 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं। फिर, शाम के दौरान दोबारा हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं।
लखनऊ-पटना में बारिश की संभावना
वहीं, यूपी की राजधानी लखनऊ में आसमान पूरी तरह साफ रहेगा। दोपहर से शाम होते-होते गरज के साथ बारिश हो सकती है। इसके अलावा, बिहार की राजधानी पटना के आसमान में बादल छाए रहेंगे। दिनभर में एक-दो बार बारिश हो सकती है। गरज के साथ पटना में पानी की बौछारें पड़ सकती हैं। इस दौरान, तेज हवाओं के साथ 50-60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चल सकती है। वहीं, राजस्थान की राजधानी जयपुर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।
क्या टूट रहा है मौनी रॉय का रिश्ता? पति सूरज नांबियार को इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो, बढ़ी अटकलें
अगले 6-7 दिन सताएंगी गर्म हवाएं
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, वेस्टर्न राजस्थान में अगले 6-7 दिनों में कुछ जगहों पर गर्म हवा चल सकती है। अलग-अलग इलाकों में यह लोगों को सताएगी। साथ ही, ईस्टर्न राजस्थान और उससे सटे सेंट्रल इंडिया, गुजरात और महाराष्ट्र में भी अलग-अलग जगहों पर अगले 4-5 दिनों में गर्म हवा की चलने की संभावना है।