नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद दिल्ली सरकार ने सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम होम देने का ऐलान किया है। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की परिस्थिति को जानते हुए आव्हान किया गया है। ऐसे में दिल्ली के अंदर मेरा भारत, मेरा योगदान अभियान शुरू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल को लेकर दो लेवल पर तैयारी की गई है। हर हफ्ते गवर्नमेंट सेक्टर में दो दिन वर्क फ्रॉम होम होगा। वहीं, प्राइवेट सेक्टर के लिए भी एडवाइजरी जारी की जाएगी। उन्होंने साफ किया कि ये फैसले 15 मई (शुक्रवार) से लागू होंगे और यह अभियान अगले 90 दिनों तक जारी रहेगा।
दिल्ली सीएम ने बताया कि सरकारी वाहनों की संख्या में कटौती की गई है। अधिकारियों को पहले महीने में 200 लीटर पेट्रोल मिलता था। इसमें 20 फीसदी की कटौती की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि हर सोमवार मेट्रो मंडे रहेगा। इस दिन मंत्री और सभी अधिकारी भी मेट्रो से ही सफर करेंगे। सीएम रेखा गुप्ता ने यूनिवर्सिटी से नॉन प्रैक्टिकल क्लास ऑनलाइन करने की अपील की है। वहीं, कोर्ट से भी ऑनलाइन सुनवाई करने की अपील की गई है। नागरिकों से एक साल तक विदेश यात्रा न करने के लिए कहा गया है।
दिल्ली की सड़कों पर सुबह और शाम के समय भारी ट्रैफिक रहता है। इस वजह से जाम लगता है। इससे निपटने के लिए ऑफिस टाइम को अलग-अलग किया गया है। दिल्ली सरकार का ऑफिसियल टाइम सुबह 10.30 से 7 बजे तक रहेगा। वहीं, एमसीडी के ऑफिस सुबह 8.30 से शाम 5 बजे तक खुलेंगे। सीएम ने दिल्ली के लोगों से सप्ताह में एक दिन नो व्हीकल डे मनाने की अपील की है। दिल्ली सरकार ने अगले 6 महीने तक कोई भी वाहन नहीं खरीदने का फैसला किया है। दिल्ली सरकार ने ट्रांसपोर्ट अलाउंस को दस फीसदी तक बढ़ाने का फैसला किया है। वहीं, व्यापारियों से अपील की है कि माल ढोने के लिए ट्रक की जगह ट्रेन का इस्तेमाल करें।
News Ghanti पर प्रकाशित सभी समाचार, लेख और जानकारियाँ केवल सामान्य सूचना एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम जानकारी की सटीकता सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की कोई गारंटी नहीं देते। वेबसाइट पर प्रकाशित विचार लेखकों के व्यक्तिगत हैं। किसी भी जानकारी के उपयोग से होने वाली हानि के लिए News Ghanti उत्तरदायी नहीं होगा।