नई दिल्ली : दिल्ली सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। रेखा गुप्ता ने घोषणा की कि महिला स्टार्टअप्स और स्वयं सहायता समूहों (SHG) को अब 10 करोड़ रुपये तक का बिना गारंटी लोन दिया जाएगा। सबसे खास बात यह है कि इस लोन की गारंटी खुद दिल्ली सरकार लेगी, जिससे महिलाओं के लिए बिजनेस शुरू करना और आसान हो जाएगा।


