भारतीय वायुसेना की स्क्वाड्रन लीडर सान्या ने नया इतिहास रच दिया है. सान्या Cat-A क्वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर (QFI) बनने वाली पहली महिला अधिकारी बन गई हैं. वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए. पी. सिंह ने उनकी इस शानदार उपलब्धि के लिए उन्हें सम्मानित किया है. Cat-A रेटिंग भारतीय सैन्य विमानन में सबसे बड़ी इंस्ट्रक्टर योग्यता मानी जाती है. चेन्नई के नजदीक एयर फोर्स स्टेशन तांबरम स्थित फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर्स स्कूल (FIS) में यह ट्रेनिंग दी जाती है. यह संस्थान अनुभवी पायलटों को बेहतरीन फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर बनाता है.
रायपुर, बिलासपुर और महासमुंद में खुलेंगे NDPS कोर्ट, नशे के कारोबार पर सरकार की बड़ी कार्रवाई
QFI अधिकारियों की जिम्मेदारी नए पायलटों को ट्रेनिंग देना होती है, जिसमें वे बेसिक, इंटरमीडिएट और एडवांस फ्लाइंग ट्रेनिंग कराते हैं. FIS में भारतीय सेना, नौसेना और मित्र देशों के अधिकारियों को भी ट्रेनिंग दी जाती है. यह संस्थान अंतरराष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंग के लिए जाना जाता है. वायुसेना के अधिकारियों का कहना है कि सान्या की यह उपलब्धि महिला अधिकारियों के लिए बड़ी प्रेरणा है. इससे पहले अक्टूबर 2025 में राफेल फाइटर पायलट स्क्वाड्रन लीडर शिवांगी सिंह QFI बैज पाने वाली पहली भारतीय महिला फाइटर पायलट बनी थीं.
Amit Baghel Bail : जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी प्रमुख अमित बघेल को झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका
अब स्क्वाड्रन लीडर सान्या ने एक कदम आगे बढ़ते हुए सबसे ऊंची Cat-A रेटिंग हासिल कर ली है. भारतीय वायुसेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “यह उपलब्धि समर्पण और उत्कृष्टता की मिसाल है.” IAF ने इसे वायुसेना के लिए गर्व का पल बताया और देश के युवा पायलटों के लिए प्रेरणादायक कहा.
क्या होता है क्वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर?
Qualified Flying Instructor (QFI) वह पायलट होता है जिसे विमान उड़ाने की ट्रेनिंग देने की अनुमति होती है. इसके लिए पायलटों को कठिन ट्रेनिंग और परीक्षा से गुजरना पड़ता है. QFI का कोर्स 22 हफ्तों का होता है, जिसमें 10 चरणों की फ्लाइंग ट्रेनिंग दी जाती है. इसके साथ ही 200 घंटे से ज्यादा ग्राउंड ट्रेनिंग भी शामिल होती है. IAF में इंस्ट्रक्टर्स को C, B और A कैटेगरी में बांटा जाता है, इनमें Cat-A सबसे ऊंची रेटिंग होती है और केवल सबसे कुशल व अनुभवी पायलट ही इस स्तर तक पहुंच पाते हैं.