रिपोर्ट्स के मुताबिक WhatsApp Chat में एक नया Formatting Tool जोड़ सकता है।यूजर जिस Text को Spoiler बनाना चाहता है, उसे Select करके Hidden या Blur Format में भेज सकेगा। मैसेज भेजने के बाद सामने वाले को सिर्फ Blur Layer दिखाई देगी। यह फीचर खासतौर पर Group Chats के लिए काफी उपयोगी माना जा रहा है। आजकल OTT प्लेटफॉर्म्स और वेब सीरीज का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में कई लोग सोशल मीडिया और WhatsApp पर तुरंत Spoiler शेयर कर देते हैं। नया फीचर ऐसे Spoilers को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है।
रिपोर्ट्स में कहा गया है कि यह फीचर सिर्फ टेक्स्ट मैसेज तक सीमित नहीं रहेगा। यूजर्स फोटोज और वीडियो के कैप्शन में भी Spoiler Blur लगा सकेंगे। इससे सेंसिटिव कंटेंट शेयर करना ज्यादा आसान हो जाएगा। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार WhatsApp आगे चलकर फोटोज और वीडियो पर भी Spoiler Effect देने की तैयारी कर सकता है। यानि पूरा फोटो या वीडियो Blur रहेगा और Tap करने के बाद ही दिखाई देगा।
छत्तीसगढ़ में इबोला वायरस अलर्ट! रायपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों की होगी सख्त हेल्थ स्क्रीनिंग; नोडल अफसर होंगे तैनात
Demo Video ने बढ़ाई हलचल
इस फीचर का Demo Video सामने आने के बाद सोशल Media पर इसकी काफी चर्चा हो रही है। कई यूजर्स का कहना है कि यह फीचर Telegram और Discord जैसे प्लेटफॉर्म्स की तरह WhatsApp को भी ज्यादा Advanced बना सकता है।