Delhi ITO Fire: दिल्ली के आईटीओ स्थित स्कूल ऑफ प्लानिंग की इमारत में आग लग गई है. आग इमारत की दूसरी मंजिल पर लगने की सूचना है. दिल्ली अग्निशमन सेवा को सुबह 9 बजकर 37 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली. इसके बाद आग बुझाने के लिए आठ दमकल की गाड़ियां को मौके पर भेजा गया.


