CG CRIME : रायपुर में 84 लाख की बड़ी साइबर ठगी, IPO में मुनाफे का झांसा देकर कारोबारी को लगाया चूना
विराट कोहली और फैंस को लगा करारा झटका
विराट कोहली लंबे समय बाद टीम इंडिया के लिए खेलने की तैयारी कर रहे थे। लेकिन खुद कोहली और उनके फैंस को करारा झटका लगा है। अब विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। विराट कोहली अभी कुछ दिन पहले तक आईपीएल में आरसीबी के लिए खेल रहे थे। गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए फाइनल मुकाबले में कोहली ने धमाकेदार पारी खेली थी और छक्का लगाकर अपनी टीम को लगातार दूसरी बार चैंपियन बनाने में कामयाबी हासिल की थी।
अभी नहीं किया गया है रिप्लेसमेंट का ऐलान
बीसीसीआई के एक सोर्स ने PTI को बताया कि कोहली हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण ODI सीरीज से बाहर हैं। उनकी गैरमौजूदगी में आने वाली सीरीज की चमक फीकी पड़ जाएगी। हालांकि भारत के पूर्व कप्तान कोहली अब एक फॉर्मेट के खिलाड़ी हैं, लेकिन वह दुनिया भर के फैंस के लिए टॉप अट्रैक्शन बने हुए हैं। अभी उनकी जगह किसी दूसरे खिलाड़ी को रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल नहीं किया गया है।
Tehsildar Strike Update: तहसीलदारों की हड़ताल समाप्त, आज से फिर शुरू होगा प्रशासनिक कामकाज
आईपीएल खत्म होने के बाद अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे थे
आईपीएल खत्म होने के बाद अहमदाबाद से कोहली सीधे आगरा पहुंचे और वहां से वृंदावन आए थे। उनके साथ उनकी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी थीं और दोनों ने वहां पर प्रेमानंद महाराज के दरवार में पहुंचे थे। इसकी बहुत सारी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। कोहली और अनुष्का मुंह पर मास्क लगाकर वहां पहुंचे थे, ताकि ज्यादा लोग उन्हें पहचान ना पाएं। माना ये जा रहा था कि कोहली वनडे सीरीज से पहले प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लेने वहां पहुंचे हैं। लेकिन अब जो खबर आई है, उसने फैंस के दिल को तोड़ दिया है।
भारत की वनडे टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेट-कीपर), ईशान किशन (विकेट-कीपर), हार्दिक पांड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे।