Sahara Desert Tragedy: डरा देगी यह खबर… सहारा रेगिस्तान में दर्दनाक हादसा, ट्रक खराब होने से 49 लोगों की प्यास से मौत, 80 KM तक नहीं मिला पानी
क्या 5G ज्यादा बैटरी खाता है?
जी हां, 5G नेटवर्क पर काम करने वाले स्मार्टफोन में बैटरी की ज्यादा खपत होती है। इसमें डेटा का ट्रांसफर ज्यादा होता है, जिसकी वजह से फोन की बैटरी भी तेजी से खत्म होती है। हालांकि, इन दिनों आने वाले 5G स्मार्टफोन एडवांस प्रोसेसर के साथ आते हैं, जो 5G नेटवर्क की वजह से होने वाली बैटरी ड्रेन की समस्या को काफी हद तक खत्म कर देते हैं। वहीं, स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियां इन दिनों अपने फोन बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च कर रही हैं।
क्यों खपत होती है बैटरी?
भारत में कई ऐसे एरिया हैं, जहां पूरी तरह से 5G नेटवर्क नहीं है। ऐसे में डिवाइस लगातार 4G से 5G या 5G से 4G नेटवर्क में स्विच होते हैं। नेटवर्क स्विचिंग की वजह से बैटरी की खपत बढ़ जाती है, क्योंकि फोन को नेटवर्क को रिफ्रेश करना होता है। यही कारण है कि रोमिंग या ट्रैवल के दौरान भी फोन की बैटरी ज्यादा खपत होती है।
India vs Pakistan Match: क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, फिर आमने-सामने होंगे भारत-पाकिस्तान, जानें कब और कहां होगा महामुकाबला
बैटरी बचाने के क्या हैं उपाय?
5G स्मार्टफोन में आपको अडेप्टिव बैटरी वाला ऑप्शन मिल जाएगा। इस फीचर को इनेबल कर दें। यह फीचर फोन में बार-बार होने वाले नेटवर्क स्विचिंग की वजह से बैटरी की खपत को कम कर देता है। यही नहीं, फोन जब एक सीमा तक डिस्चार्ज हो जाता है, तो सभी बैकग्राउंड फंक्शन को ऑफ कर देता है, जिसकी वजह से बैटरी की खपत कम होती है। वहीं, अगर आप ट्रैवल कर रहे हैं तो अपने फोन का डेटा ऑफ कर सकते हैं। ऐसा करने से भी फोन की बैटरी कम खर्च होती है।