FSSAI की सख्त चेतावनी: जंग लगे चाकू से खाद्य पदार्थ काटना पड़ सकता है भारी, रेस्टोरेंट्स को दिए निर्देश
दिल्ली में आज का मौसम
दिल्ली में 18 से 20 जून तक लगातार बारिश का मौसम है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, राजधानी में बादल छाए रहेंगे. कहीं जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है. दोपहर और रात के वक्त आंधी तूफान या कहीं-कहीं जगह तेज हवाएं भी देखने को मिल सकती हैं. मौसम विभाग का कहना है कि पंजाब में 18 से 22 जून के दौरान, हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ में 17 से 22 जून के दौरान बारिश छिटपुट अंदाज में कहीं कहीं होती रहेगी. वेस्ट यूपी की बात करें तो 17 से 19 जून और 23 जून को बारिश हो सकती है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 17 से 19 जून और 22-23 जून में बारिश हो सकती है.
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में अभी भी बारिश चलती रहेगी और हिमाचल प्रदेश में 17 से 23 जून के दौरान वर्षा हो सकती है. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट, बालटिस्तान रीजन में कहीं कहीं ओले गिरने की चेतावनी भी है. 17 से 22 जून के दौरान इन इलाकों में भारी बारिश होने की भी संभावना है.
मध्य प्रदेश में आज का मौसम
पश्चिमी मध्य प्रदेश में 17 से 19 जून के दौरान बारिश होने का अलर्ट है. पूर्वी मध्य प्रदेश में भी 17 से 19 और फिर 22-23 जून को बारिश हो सकती है. छत्तीसगढ़ और विदर्भ में 17 से 23 जून तक बारिश की संभावना है. मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ में आंधी, तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है.
योग दादी वी नानम्मल की प्रेरक कहानी: दादाजी से मिली योग की सीख, दुनिया में बनाई पहचान
मॉनसून अपडेट भी जान लें
दक्षिण पश्चिम मॉनसून की बात करें तो तेलंगाना, ओडिशा, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में यह आगे बढ़ेगा. पूर्वोत्तर भारत, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार में भारी बारिश की संभावना है. मॉनसून सोलापुर, हैदराबाद, भद्राचलम, कोरापुट, रांची, जमुई, मुजफ्फरपुर जैसे इलाकों में भी आगे बढ़ रहा है.