Delhi HC का बड़ा फैसला: मेट्रो में चुनावी विज्ञापनों पर रोक बरकरार, EC के निर्णय को ठहराया सही
यह थाना घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न और हमले जैसे गंभीर अपराधों की रोकथाम व जांच पर केंद्रित होगा। पुलिस ने बताया कि यहां जागरूकता कार्यक्रम और परामर्श भी दिए जाएंगे। यह सामुदायिक भागीदारी बढ़ाने और महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने का काम करेगा।
सब्जी मंडी क्षेत्र में स्थापित इस विशेष थाने में जांच अधिकारी से लेकर सिपाही तक सभी पदों पर महिला पुलिसकर्मी तैनात रहेंगी। अधिकारियों के अनुसार, यह थाना महिलाओं से जुड़े अपराधों की शिकायतों, जांच और पीड़ितों को संवेदनशील सहायता उपलब्ध कराने पर विशेष फोकस करेगा। यहां घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न, साइबर अपराध और महिलाओं के खिलाफ अन्य मामलों की सुनवाई के साथ काउंसलिंग और कानूनी सहायता की सुविधा भी उपलब्ध होगी।
रेल यात्रियों को बड़ी सौगात: पटरी पर दौड़ी जयपुर-दरभंगा अमृत भारत ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल
यह थाना महिलाओं और बच्चों के लिए विश्वास और भरोसे का प्रतीक
उद्घाटन समारोह में बोलते हुए उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने कहा कि यह केवल एक पुलिस थाना नहीं बल्कि महिलाओं और बच्चों के परिवारों के लिए विश्वास और भरोसे का प्रतीक बनेगा। उन्होंने कहा कि यह संस्था कानून लागू करने और अपराधों की जांच के साथ-साथ महिलाओं को सुरक्षा और सम्मान का एहसास कराने का भी काम करेगी। महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले हर तरह के अपराध की जांच इसी थाने द्वारा की जाएगी। इसमें घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, यौन उत्पीड़न, छेड़छाड़, पीछा करना, उत्पीड़न, बलात्कार और महिलाओं तथा बच्चों की गरिमा और सुरक्षा से जुड़े सभी गंभीर अपराध शामिल होंगे।