राजस्थान सरकार ने WhatsApp E-Mitra सर्विस की शुरुआत की है। इसमें वॉट्सऐप के जरिए 27 सेवाओं का लाभ लिया जा सकेगा। लोगों को पानी और बिजली के बिल के भुगतान समेत 27 सेवाओं के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। वो घर बैठे वॉट्सऐप के जरिए इन सेवाओं का लाभ ले सकेंगे। सरकार का लक्ष्य 100 सेवाओं को वॉट्सऐप के साथ इंटिग्रेट करने का है।
Rajasthan Transfer Policy 2026: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राजस्थान में तबादलों की अवधि 10 जुलाई तक बढ़ाई गई
क्या है WhatsApp E-Mitra?
राजस्थान सरकार की यह सेवा ई-गवर्नेंस और डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा देने वाले पहले से चल रहे ई-मित्र का एक्सपेंशन है। लोग अब बिना सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटे फोन पर 27 सेवाओं का लाभ ले सकेंगे। लोग अपने मोबाइल फोन से मूल निवास, जाति, जन्म और मृत्यु सर्टिफिकेट, ईडब्लूएस, राशन कार्ड जैसी जरूरी सेवाओं का लाभ ले सकेंगे। उन्हें सरकारी दफ्तर जाने की जरूरत नहीं होगी। यही नहीं, वॉट्सऐप ई-मित्र के जरिए उन्हें सरकारी योजनाओं की भी जानकारी मिलेगी।
कैसे लें सेवा का लाभ?
- WhatsApp E-Mitra सेवा का लाभ लेने के लिए लोगों को अपने स्मार्टफोन में वॉट्सऐप इंस्टॉल करना होगा।
- इसके बाद वॉट्सऐप में जाकर ई-मित्र के नंबर 94610-62705 पर ‘Hi’ टाइप करके मैसेज भेजना होगा।
- इसके बाद वॉट्सऐप ई-मित्र का चैटबॉट एक्टिवेट हो जाएगा और आपसे सेवाओं के बारे में पूछेगा।
- आपको जिस सेवा का लाभ लेना है उसे चुनें और आगे बढ़ें।
- राजस्थान सरकार ने इस चैटबॉच को दो भाषाओं हिन्दी और अंग्रेजी में लॉन्च किया है।
क्या सेवाओं के लिए लगेंगे पैसे?
सरकार की यह सेवा पूरी तरह से मुफ्त है यानी ई-मित्र के जरिए सेवा का लाभ लेने के लिए किसी भी तरह का अतिरिक्त शुल्क या प्लेटफॉर्म फीस नहीं लिया जाएगा। सरकार इस ई-मित्र को आने वाले समय में और सेवाओं के लिए एक्सपेंड कर सकती है। सरकार के मुताबिक, वॉट्सऐप ई-मित्र एक 24 x 7 चैटबॉट है, जिसमें लोग कभी भी इन 27 सेवाओं का लाभ ले सकेंगे।
Twisha Sharma Case: गिरिबाला सिंह के घर चोरी में बड़ा सुराग, गुना के पारदी गैंग पर पुलिस का शक
कितना सुरक्षित है सिस्टम?
राजस्थान सरकार ने साफ किया है कि WhatsApp E-Mitra सेवा पूरी तरह से सुरक्षित है। इसमें किसी भी तरह से लोगों की जानकारी लीक नहीं होगी। इसमें सर्विस का लाभ लेने के लिए यूजर्स को OTP बेस्ड ऑथेंटिकेशन करना होगा। साथ ही, इस चैटबॉट में API लेवल इंटिग्रेशन किया गया है, जिसकी वजह से डेटा पूरी तरह से सिक्योर है और ओटीपी द्वारा अधिकृत यूजर को ही किसी भी तरह की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।