राजस्थान में नए बिल्डिंग कोड की तैयारी, 2000 वर्गमीटर से बड़े भवनों में सोलर और EV चार्जिंग होगी अनिवार्य
5 अगस्त तक करें आवेदन
जो लोग बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के साथ जुड़ना चाहते हैं, वो 5 अगस्त तक ऑफिशियल वेबसाइट nhsrcl.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. जिन लोगों का चयन होगा, उन्हें NHSRCL या मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल (MAHSR) प्रोजेक्ट में कहीं भी पोस्ट मिल सकती है. NHSRCL के नोटिफिकेशन के अनुसार, सिविल/ट्रैक फिटर, मैकेनिक, ड्राफ्ट्समैन, सर्वेयर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, प्लंबर, पेंटर, इलेक्ट्रिकल, सिग्नलिंग और टेलीकॉम, और रोलिंग स्टॉक टेक्नीशियन जैसे पदों को भरा जाना है. किस पद पर कितनी भर्ती निकली हैं, इसकी जानकारी नीचे दी गई है.
| किस पद पर निकली वैकेंसी |
कितने पद भरे जाने हैं |
| इलेक्ट्रिकल टेक्नीशियन |
77 पद |
| सिग्नलिंग और टेलीकॉम टेक्नीशियन |
63 पद |
| सिविल/ट्रैक फिटर |
18 पद |
| सिविल/ट्रैक मैकेनिक |
16 पद |
| रोलिंग स्टॉक इलेक्ट्रीशियन |
13 पद |
| रोलिंग स्टॉक फिटर |
10 पद |
क्या है चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया तीन चरणों में की जानी है, जो कि कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (CBT), दस्तावेजों की जांच और मेडिकल जांच के चरण हैं. एग्जाम से पहले परीक्षा का शेड्यूल ऑफ़िशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा. जो उम्मीदवार CBT और दस्तावेजों की जांच के चरण को पास करेंगे, उन्हें फाइनल सिलेक्शन से पहले मेडिकल जांच से गुज़रना होगा.
राजस्थान PTET काउंसलिंग 2026: रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, 15 जुलाई तक फीस जमा करने का मौका
चुने गए उम्मीदवारों को पहले एक साल का प्रोबेशन पीरियड मिलेगा. NE-2 पे लेवल के तहत ‘एब्जॉर्प्शन बेसिस’ पर नियुक्त किया जाएगा. सैलरी 35,000 हजार से 1,10,000 लाख के बीच होगी.