CG IPS Transfer: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल में कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, वहीं रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में पदस्थ पुलिस उपायुक्त (DCP) स्तर के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, आईपीएस उमेश गुप्ता को बीजापुर का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं आईपीएस मयंक गुर्जर को सुकमा और आईपीएस संदीप पटेल को नारायणपुर जिले की कमान सौंपी गई है।




