Meta AI का नया सेफ्टी फीचर: Instagram पर Teenagers ने Self-Harm की बात की तो तुरंत Parents को मिलेगा Alert
यूपी-बिहार समेत 15 राज्यों में अच्छी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को यूपी-बिहार, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत 15 राज्यों में शनिवार को झमाझम बारिश हो सकती है. वहीं दक्षिण भारतीय राज्यों में भी मॉनसून पलटी मार रहा है, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र में आने वाले 24 घंटों में कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम बदल रहा है, ऐसे में यहां बारिश हो सकती है, कई इलाकों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार भी तूफान की स्थिति में बन रही है.
उत्तराखंड-हिमाचल समेत पहाड़ों पर तेज बारिश
उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश समेत पहाड़ी राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में बीतें 24 घंटे से झमाझम बारिश हो रही है. मौसम विभाग के मुताबिक हवा में नमी की वजह से पहाड़ी राज्यों टेंशन वाला अलर्ट जारी हुआ है. ऐसे में पहाड़ों में बेहद सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है. हवा का चक्रवातीय संचरण बनने की वजह से बादल छाना शुरू हो रहे हैं. अगले कुछ घंटे में पहाड़ी राज्यों में तेज बारिश के साथ-साथ बादल फटने जैसी स्थिति बनने के संभावना जताई है. ऐसे में यहां सावधानी बरतने के लिए प्रशासन ने निर्देश जारी किए हैं.
देश में एक्टिव हो रहा मॉनसून
देश में मॉनसून फिर से एक्टिव होना शुरू हो गया है. मौसम विभाग का कहना कि बंगाल की खाड़ी में बन रहे एक सिस्टम की वजह से देश के 60 से 70 प्रतिशत हिस्से में मॉनसूनी बादल फिर से जाने वाले हैं. 60 से 70 प्रतिशत हिस्से में बादल छा चुके हैं. ऐसे में लोगों के लिए यह राहत भरी खबर है कि मॉनसून अब देश में फिर से एक्टिव हो रहा है. क्योंकि बारिश नहीं होने की वजह से लगातार गर्मी बढ़ रही थी. लेकिन अब उत्तर पश्चिम भारत में मौसम में बदलाव शुरू हो गया है. मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली-एनसीआर, पंजाब समेत कई राज्यों में 18 से 19 जुलाई के बीच अच्छी बारिश हो सकती है.
18 से 20 जुलाई के बीच का मौसम
- यूपी, बिहार में 18 से 20 जुलाई के बीच मौसम बदलेगा और बारिश की संभावना बनेगी.
- उत्तराखंड-हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर में 18 से 21 जुलाई के बीच अच्छी बरसात होने का अलर्ट है.
- 18 से 22 जुलाई यानि चार दिनों तक उत्तर पूर्वी राज्यों में असम, पश्चिम बंगाल, मेघायल समेत तेज बरसात की संभावना है.
- दिल्ली-एनसीआर में भी मॉनसून अगले 2 से 3 दिनों में वापसी कर सकता है.
Part Time Jobs for College Students : पढ़ाई भी, कमाई भी! कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए 5 शानदार पार्ट-टाइम जॉब्स, बढ़ेगी इनकम और एक्सपीरियंस
दिल्ली-एनसीआर में उमस भरी गर्मी
दिल्ली-एनसीआर के लोगों को उमस भरी गर्मी से अगले 2 से 3 दिनों में राहत मिल सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक 18 से 19 जुालई के बीच यहां बारिश हो सकती है. बारिश के साथ-साथ तूफान की भी संभावना बन रही है. दिल्ली में 18 जुलाई को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक चला गया था. जबकि न्यूनतम तापमान 31 डिग्री के बीच था. ऐसे में यहां उमस और गर्मी लगातार लोगों को परेशान कर रही है. ऐसे में यहां बारिश का इंतजार बेसब्री से किया जा रहा है. क्योंकि मौसम में नमी नहीं होने की वजह से पसीना लगातार रहता है. जिससे लोग परेशान हैं.