FIFA World Cup 2026 Champion: स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में शानदार खेल का प्रदर्शन करके एक बार फिर ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. न्यू जर्सी में खेले गए फाइनल मैच में उन्होंने मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना को 1-0 से मात दी. फुल टाइम में दोनों ही टीमें कोई गोल नहीं कर सकी, जिसकी वजह से मैच एक्स्ट्रा टाइम में चला गया. जिसमें स्पेन ने एक गोल करके अपनी जीत पक्की कर दी. खास बात ये है कि इस टूर्नामेंट में स्पेन ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया. उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ एक गोल खाया, जबकि लगातार 6 मैच में क्लीन शीट (मैच में कोई भी गोल न खाना) रखी. इसका पूरा क्रेडिट टीम के डिफेंडर और उनका गोलकीपर उनाई सिमोन को जाता है. इसी वजह से सिमोन को गोल्डन ग्लव्स का अवॉर्ड दिया गया.


