यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल के पदों पर भर्ती निकाली है. ये भर्ती दिल्ली सरकार (NCT) के शिक्षा विभाग में की जानी है. भर्ती से जुड़े नोटिफिकेशन के अनुसार, प्रिंसिपल के 124 और वाइस प्रिंसिपल के 704 पदों को भरा जाना है. इस तरह से कुल 828 पदों पर ये भर्ती सीधे तौर पर की जानी है. UPSC की ओर से जारी भर्ती के नोटिफिकेशन के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 25 जुलाई, 2026 को शुरू हो गई है. जो कि 14 अगस्त, 2026 तक चलने वाली है. जो इच्छुक उम्मीदवार तय शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और उम्र की शर्तों को पूरा करते हैं, वे UPSC के आधिकारिक ऑनलाइन रिक्रूटमेंट एप्लीकेशन (ORA) पोर्टल पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं.
News Ghanti पर प्रकाशित सभी समाचार, लेख और जानकारियाँ केवल सामान्य सूचना एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम जानकारी की सटीकता सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की कोई गारंटी नहीं देते। वेबसाइट पर प्रकाशित विचार लेखकों के व्यक्तिगत हैं। किसी भी जानकारी के उपयोग से होने वाली हानि के लिए News Ghanti उत्तरदायी नहीं होगा।