छत्तीसगढ़ में पनीर और डेयरी एनालॉग उत्पादों पर प्रतिबंध, सरकार ने जारी की अधिसूचना
तथाकथित स्टार नहीं परफॉर्मर चाहिए थे- ज्योति देशपांडे
ज्योति देशपांडे ने आउटलुक बिजनेस से बात करते हुए ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी की सफलता पर खुलकर बात की। उन्होंने कास्टिंग के पीछे के गणित के बारे में बात करते हुए बताया कि फिल्म की कॉस्ट पहले से ही बहुत ज्यादा थी, ऐसे में उन्हें महंगे स्टार्स को फिल्म में लेना सही नहीं लग रहा था। उन्होंने कहा कि ‘सो-कॉल्ड स्टार्स की तुलना में उन्हें एक परफॉर्मर की जरूरत थी’ और रणवीर सिंह इसके लिए बिलकुल परफेक्ट थे। यही वजह थी कि इस फिल्म के लिए रणवीर सिंह को चुना गया।
हमें पता था फिल्म महंगी है- ज्योति देशपांडे
ज्योति देशपांडे आगे कहती हैं- ‘मैं एक ऐसी फिल्म को फ़ाइनेंस कर रही थी जो लीक से बिलकुल हटकर थी। इस फिल्म में ऐसी सिनेमैटिक खूबी थी जो लोगों ने पहले कभी नहीं देखी गई थी। हम महीनों इस पर बात करते रहे। करीब छह महीने तक और उन छह महीनों में ड्राफ्ट और कहानी में कई बदलाव किए गए। हमें पता था कि ये फिल्म महंगी है और हम चाहते थे कि हर एक पैसा स्क्रीन पर दिखे। हम कोई भी सेफ रास्ता नहीं अपना सकते थे, क्योंकि ये पहले से ही बहुत महंगी फिल्म थी। ऐसे में अगर हम महंगे एक्टर्स शामिल कर लेते तो ये फायदे का सौदा नहीं होता। इसलिए हमें सो कॉल्ड स्टार्स नहीं परफॉर्मर चाहिए थे।’
पहले भी रणवीर के साथ किया काम
ज्योति देशपांडे ने बताया कि वह पहले भी रणवीर सिंह के साथ काम कर चुकी हैं। ये तब की बात है जब वह इतने बड़े स्टार नहीं थे। उन्होंने बताया कि उन्होंने ‘राम-लीला’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ जैसी फिल्मों में रणवीर के साथ काम किया था और आज भी उन्हें रणवीर की ये फिल्में सबसे ज्यादा पसंद हैं। उनके अनुसार, रणवीर एक शानदार एक्टर हैं और किसी भी किरदार में अपना सब कुछ झोंक देते हैं। वह खुद को पूरी तरह से अपने किरदार में ढाल लेते हैं।
CG School Exam Time Table 2026: छत्तीसगढ़ के स्कूलों में परीक्षाओं का शेड्यूल घोषित! 1वीं से 12वीं तक जानें तिमाही और अर्द्धवार्षिक परीक्षा की पूरी डेट
दोबारा पिता बनने वाले हैं रणवीर सिंह
वर्क फ्रंट के अलावा निजी जिंदगी की बात करें तो रणवीर सिंह जल्दी ही दूसरी बार पिता बनने वाले हैं। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं और दोनों ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसका ऐलान किया था। हाल ही में रणवीर का एक वीडियो भी चर्चा में रहा। वीडियो में रणवीर के फीमेल फैन के साथ मजाकिया अंदाज में बात करते दिखे थे,जहां वह अपने दूसरी बार पिता बनने का भी जिक्र करते दिखे। फ्लर्ट कर रही फैन से रणवीर कहते हैं- ‘कितना फ्लर्ट कर रही हो यार, दो बच्चों का बाप बनने वाला हूं यार।’