आखिरी थ्रो में दिखाया दम, जयपुर के T.C. यशवीर सिंह ने Commonwealth Games में रचा इतिहास
क्लोजिंग सेरेमनी में होगा भरपूर मनोरंजन
क्लोजिंग सेरेमनी के दौरान सबसे पहले ग्लास्गो से अहमदाबाद को मेजबानी का प्रतीक किंग्स बैटन और कॉमनवेल्थ गेम्स का ध्वज सौंपा जाएगा। यह पल इसलिए भी खास होगा क्योंकि2030 में आयोजित होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स इस प्रतियोगिता के 100 वर्ष पूरे होने का जश्न भी होंगे। पहला कॉमनवेल्थ गेम्स 1930 में कनाडा के हैमिल्टन में आयोजित हुआ था।
क्लोजिंग सेरेमनी में भारतीय सितार वादक ऋषभ रिखीराम शर्मा और स्कॉटलैंड के मशहूर बैगपाइप कलाकार रॉस ऐंसली की अनोखी जुगलबंदी देखने को मिलेगी। समापन भारत की सांस्कृतिक विविधता और खासतौर पर गुजरात की विरासत पर आधारित शानदार प्रस्तुति के साथ होगा। इसके अलावा समारोह में इंटरनेशनल कलाकारों की भी शानदार प्रस्तुतियां होंगी। स्कॉटिश रॉक बैंड सिंपल माइंड्स अपने लोकप्रिय गीतों के साथ मंच पर उतरेंगे। इनके अलावा BEMZ, कैमी बार्न्स, सैंडी थॉम और ऑस्ट्रेलियाई गायिका डेल्टा गुड्रेम भी दर्शकों का मनोरंजन करेंगी।
कब और कहां होगा समापन समारोह?
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी 2 अगस्त को ग्लास्गो के OVO हाइड्रो एरीना में आयोजित होगा। करीब 13 हजार दर्शकों की क्षमता वाले इस इंडोर एरिना में यह भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। क्लोजिंग सेरेमनी ग्लास्गो के स्थानीय समयानुसार रात 9:00 बजे शुरू होगा। भारतीय समयानुसार इसका प्रसारण सोमवार यानी 3 अगस्त को रात 1:30 बजे से होगा।
CG News: अंडा नहीं मिला तो मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, गांव में मचा हड़कंप; घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा…
भारत में कहां देखें लाइव?
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) और डीडी फ्री डिश (DD Free Dish) पर किया जाएगा। वहीं इसकी लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव (Sony LIV) ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।