डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला फैलने के आधिकारिक ऐलान के 3 महीने से भी कम वक्त में 2 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अल जजीरा ने सरकारी आंकड़ों के हवाले से बताया कि इनमें से कम से कम 1 हजार मौतें बीते 3 सप्ताह में हुई हैं, क्योंकि यह Ebola वायरस तेजी से फैल रहा है। बीते मंगलवार तक कांगो के 5 प्रांतों में इबोला के कुल 4 हजार 381 मामलों की पुष्टि हुई है, जिनमें 2 हजार 11 मौतें शामिल हैं।
जब क्रिकेट मैच के बीच शुरू हुआ सूर्य ग्रहण, खेल छोड़ अद्भुत नजारा देखने लगे लोग; देखें VIDEO
10 साल बाद कांगो में दूसरा सबसे बड़ा प्रकोप
रिपोर्ट के अनुसार, सेंट्रल अफ्रीकी देश कांगो में यह अब तक का सबसे तेजी से फैलने वाला वायरस का प्रकोप है। यह 2014 से 2016 के बीच वेस्ट अफ्रीका में फैले वायरस के कहर के बाद दूसरा सबसे बड़ा प्रकोप है, जिसमें 11 हजार 310 लोगों की मौत हुई थी।
पिछले 20 दिनों में हो गई 1000 से ज्यादा लोगों की मौत
गौरतलब है कि Ebola की महामारी के तेजी से फैलने की वजह से अंतरराष्ट्रीय अधिकारियों ने तुरंत कदम उठाने की अपील की है।
इबोला फैलने से रोकने की कोशिश में जुटा WHO
साथ ही, WHO ने X पर बताया कि उसने जरूरी स्वास्थ्य सेवाओं को बनाए रखने के लिए लोकल मैटरनिटी वार्ड को 20 बेड दान किए हैं। इसके अलावा, संगठन ने 100 हाइजीनिस्ट, 100 सर्विलांस और IPC अधिकारियों, 4 डीकंटैमिनेशन टीमों और 2 अंतिम संस्कार टीमों को ट्रेनिंग भी दी है। इसके साथ ही, WHO के अधिकारियों ने इबोला के प्रसार को रोकने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों को जुटाने के अपने संकल्प की बात दोहराई।
Chhattisgarh: रिहायशी इलाके में फिर दिखे भालू, घर का गेट पार करते CCTV में हुए कैद; दहशत में लोग
Lita में बढ़ाई गई बेडों की संख्या
फ्रंटलाइन इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने ऐलान किया है कि कांगो के Lita में WHO की तरफ से बनाए गए इलाज केंद्र का विस्तार हो रहा है, जिससे इसकी क्षमता शुरुआती 40 बेड से दोगुनी 80 बेड हो जाएगी। इस प्रयास में स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ-साथ UNICEF, ALIMA, वर्ल्ड फूड प्रोग्राम और MONUSCO जैसे ह्यूमैनिटेरियन पार्टनर्स भी मदद कर रहे हैं। इससे पहले मई में खबर आई थी कि इबोला वायरस से संक्रमित होने वालों की संख्या 900 के पार पहुंच गई थी।