अजीत अगरकर का कार्यकाल बढ़ेगा या नहीं, इसका फैसला बीसीसीआई जल्द करने वाला है, ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ की एक रिपोर्ट के अनुसार श्रीलंका के खिलाफ भारत की टेस्ट सीरीज के बाद BCCI के अधिकारी सेलेक्शन कमिटी के चेयरमैन अजीत अगरकर से उनके भविष्य पर चर्चा करने के लिए मिलने वाले हैं. अगरकर सितंबर में चेयरमैन के तौर पर तीन साल पूरे कर लेंगे और उन्हें एक साल का एक्सटेंशन मिल सकता है. रिपोर्ट में कहा गया है कि यह मीटिंग रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर सेलेक्टर और BCCI के बीच मतभेदों के बीच होगी. हालांकि सेलेक्टर ने कथित तौर पर रोहित शर्मा को बताया था कि वे जुलाई में इंग्लैंड सीरीज के बाद उन्हें टीम से हटाने पर विचार कर रहे हैं, लेकिन बीसीसीआई सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने कहा कि रोहित “तब तक देश का प्रतिनिधित्व करते रहेंगे जब तक वे योजनाओं का हिस्सा हैं”


