ChatGPT Computer History क्या है और ये कैसे काम करता है?
कम्प्यूटर हिस्ट्री को अपने Mac पर किए गए कामों की एक ऐसी डायरी की तरह समझें जिसे सर्च किया जा सकता है, फर्क सिर्फ इतना है कि ChatGPT अपने जवाबों को ज्यादा काम का बनाने के लिए इस डायरी का इस्तेमाल कर सकता है। उदाहरण के लिए, अगर आप काम से ब्रेक लेते हैं और बाद में ChatGPT से पूछते हैं कि ब्रेक से पहले आप क्या कर रहे थे, तो वह इसका जवाब देने के लिए आपकी कंप्यूटर हिस्ट्री का सहारा ले सकता है। आप इससे हाल ही में देखा गया कोई डॉक्यूमेंट ढूंढने या अपने पूरे दिन के काम की समरी देने के लिए भी कह सकते हैं। ये फीचर OpenAI के पुराने ‘Chronicle’ रिसर्च प्रीव्यू की जगह लेता है, लेकिन ये अलग तरीके से काम करता है। क्रॉनिकल आपकी स्क्रीन पर क्या हो रहा है, ये समझने के लिए स्क्रीनशॉट्स पर निर्भर था। इसके उलट, कंप्यूटर हिस्ट्री macOS के एक्सेसिबिलिटी फीचर्स के जरिए मिलने वाले एक्टिविटी डेटा का इस्तेमाल करती है, जिसमें क्लिक्स, टाइपिंग, कीबोर्ड शॉर्टकट्स और ऐप्स के बीच स्विच करने जैसी चीजें शामिल हैं।OpenAI का कहना है कि ये फीचर ChatGPT को बार-बार दोहराए जाने वाले कामों को पहचानने में भी मदद कर सकता है। ऐसे में, अगर आप एक ही वर्कफ्लो बार-बार दोहराते हैं, तो ChatGPT उसे एक स्किल या ऑटोमेशन में बदलने का सजेशन दे सकता है।
BCCI लेगा बड़ा फैसला! अजीत अगरकर के भविष्य पर जल्द होगी बैठक, रोहित शर्मा के करियर पर भी चर्चा संभव
Computer History का इस्तेमाल कौन कर सकता है?
कंप्यूटर हिस्ट्री फिलहाल Mac डेस्कटॉप एप पर ChatGPT Pro, Business और Enterprise यूज़र्स के लिए उपलब्ध है। बिजनेस और एंटरप्राइज अकाउंट्स के लिए, इंडिविजुअल यूजर्स द्वारा फीचर ऑन किए जाने से पहले एक एडमिनिस्ट्रेटर को इसका एक्सेस इनेबल करना होगा। इसमें कुछ रीजनल पाबंदियां भी हैं। ये फीचर शुरुआत में यूरोपियन इकोनॉमिक एरिया (EEA), स्विट्जरलैंड और यूके में उपलब्ध नहीं है। जिन यूजर्स के पास इसका एक्सेस है, उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि कंप्यूटर हिस्ट्री पूरी तरह ऑप्शनल है। आप खुद तय करते हैं कि इसे कब ऑन करना है, कौन से एप्स और वेबसाइट्स हिस्ट्री में जुड़ सकते हैं और कब कलेक्ट की गई एक्टिविटी को पॉज या डिलीट करना है।