गाजा को लेकर इजरायली मंत्री बेन-ग्विर के बयान से मचा बवाल, बोले- हर रात 30-40 लोगों को मारना चाहिए
ई-रिक्शा की बैटरी के ब्लास्ट से भड़की थी आग
सूत्रों की मानें तो, आग दिल्ली के रघुबीर नगर में स्थित एक गोदाम की पहली मंजिल पर लगी थी। पहली मंजिल में ई-रिक्शा की बैटरी रखी हुई थी। बताया जा रहा है कि तड़के इस बैटरी में अचानक से जोरदार धमाका हुआ। देखते ही देखते बैटरी से निकली आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे गोदाम में आग की लपटें फैल गईं।
दमकल विभाग की 4 गाड़ियों ने आग पर पाया काबू
गोदाम में लगी आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग तुरंत हरकत में आया। दमकल विभाग को सुबह 4 बजकर 42 मिनट पर आग लगने की जानकारी मिली थी। जानकारी पाते ही दमकल की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद गोदाम में फैली आग पर काबू पाया गया। हालांकि, आग पर काबू पाने से पहले ही दो लोग आग की चपेट में आ चुके थे।
Shubman Gill Catch Video: गिल का दिखा शानदार अंदाज, श्रीलंका के खिलाफ हवा में उड़कर पकड़ा जबरदस्त कैच
रेस्क्यू के बावजूद भी गई जान
गोदाम में जब आग लगी थी तब गोदाम में मौजूद दो लोग आग और धुएं की चपेट में आ गए। बचाव कार्य के दौरान दोनों को हादसे वाले स्थान से बाहर निकाला गया और तुरंत नजदीकी गुरु गोविंद सिंह अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच करने के बाद दोनों को ‘ब्रॉट डेड’ यानि अस्पताल लाए जाने पर मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान सुफेद 17 वर्ष, पुत्र मोहम्मद नसीब और मोहम्मद सामिद 38 वर्ष, पुत्र शेख रिदकी के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद दोनों परिवारों में शोक का माहौल है। बचाव दल द्वारा गोदाम की छानबीन अभी भी की जा रही है। गोदाम में लगी आग को लेकर स्थानीय प्रशासन अब आगे की जांच में लगा हुआ है।