SIM Rule: SIM को लेकर नियम सख्त! ज्यादा मोबाइल नंबर रखने वालों पर होगी कार्रवाई, जानें अधिकतम लिमिट
यूपी में भारी बारिश
उत्तर प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर जारी है. बीते 24 घंटे में हुई भारी बारिश की वजह से 13 जिलों में बाढ़ जैसे हालात है, जिससे 80 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं. क्योंकि गंगा नदी उफान पर चल रही हैं. सबसे ज्यादा बारिश का असर प्रयागराज में हुआ है. जबकि काशी में गंगा द्वार बंद कर दिया गया है. मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक उत्तर प्रदेश में तेज बारिश की संभावना जताई है. यानि अभी यहां के लोगों को बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है.
दिल्ली-NCR में येलो अलर्ट
दिल्ली-NCR में भी मौसम बदल गया है. दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं. IMD के ताजा अपडेट के मुताबिक शुक्रवार को दिन भर दिल्ली-एनसीआर में गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान 30 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है. आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है. जलभराव के कारण यातायात प्रभावित होने की आशंका है.
मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में स्कूल
मध्य भारत में भी मॉनसून पूरी तरह से एक्टिव है. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है. लगातार हो रही बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं. मौसम विभाग ने पहाड़ी और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की हिदायत दी है. मध्य प्रदेश के 15 से ज्यादा जिलों में अलर्ट है, भोपाल, इंदौर, उज्जैन संभाग के कई जिलों में बारिश की स्थिति को देखते हुए स्कूलों को बंद रखने का निर्देश प्रशासन की तरफ से जारी किया गया है. जबकि छत्तीसगढ़ में भी झमाझम बारिश की संभावना बन रही है. छत्तीसगढ़ में भी बारिश की वजह से कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं. रायपुर, सरगुजा और बस्तर संभाग में आज दिन भर बारिश की संभावना है.
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी अलर्ट
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आज भी राहत के आसार नहीं हैं, दोनों राज्यों के कई हिस्सों में बादल फटने जैसी स्थिति और मूसलाधार बारिश का अनुमान है. लगातार बारिश के कारण राष्ट्रीय राजमार्गों पर भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है. पर्यटकों को नदी-नालों और संवेदनशील पहाड़ी रास्तों से दूर रहने की सख्त सलाह दी गई है. मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड के पिथौरागढ़, चमौली, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश में बारिश की संभावना है. जबकि हिमाचल प्रदेश में भी शिमला, मंडी, सोलन, हमीरपुर और बिलासपुर में बारिश जैसे हालात हैं. हिमाचल प्रदेश में इस मॉनसून के सीजन में 208 लोगों की मौत अब तक हो चुकी है, जबकि करोड़ों रुपए की संपत्ति का नुकसान हिमाचल प्रदेश में हुआ है.
बॉलीवुड का ‘गिरगिट’ कहलाता है ये एक्टर, फिल्म के लिए 28 दिन में घटाया 18 किलो वजन; ऐश्वर्या राय बनी थीं ऑनस्क्रीन बहन
24 घंटे कई राज्यों में अहम
भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के हिसाब से अगले 24 घंटे देश के एक बड़े हिस्से के लिए बेहद संवेदनशील हैं. मौसम वैज्ञानिकों ने आम जनता से अपील की है कि वे जलभराव वाले रास्तों, जर्जर इमारतों और बिजली के खंभों से पर्याप्त दूरी बनाकर रखें. विशेष रूप से पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा कर रहे पर्यटक और मैदानी इलाकों के किसान आकाशीय बिजली चमकने के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचें. मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है.