Rules Changing From September First: 1 सितंबर से बदलेंगे LPG, FD और ITR समेत कई नियम! जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर
पहले मैच में केवल आठ रन बनाकर आउट हो गए थे वैभव, झटके थे दो विकेट
दलीप ट्रॉफी में इस बार वैभव सूर्यवंशी ईस्ट जोन की ओर से खेल रहे हैं। पहला मैच टीम ने नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ खेला, जिसमें उसे जीत भी मिली। हालांकि इसमें वैभव सूर्यवंशी कुछ खास नहीं कर पाए। वे केवल आठ रन बनाकर आउट हो गए, इस बीच उन्होंने इस मैच में दो विकेट लेकर जरूर सुर्खियां बटोरी थीं। मैच की दूसरी पारी में उनकी बल्लेबाजी ही नहीं आई, क्योंकि टीम ने पारी से इस मैच को जीत लिया था।
दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन और सेंट्रल जोन के बीच मैच
इसके बाद अगले मैच में ईस्ट जोन का मुकाबला सेंट्रल जोन से हो रहा है। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सेंट्रल जोन ने 266 रन बनाए थे। इसके बाद सोमवार को ईस्ट जोन की ओर से वैभव सूर्यवंशी और अभिमन्यु ईश्वरन ओपनिंग के लिए उतरे। इस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने अपना वही रूप दिखाया, जिसके लिए वे जाने और पहचाते हैं। वैभव ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए केवल 42 बॉल में अपना अर्धशतक पूरा कर दिया। इस दौरान वैभव ने एक छक्का भी ठोका। हालांकि उनकी पारी बेदाग नहीं रही। उन्होंने विरोधी टीम को दो मौके दिए, लेकिन कैच छोड़कर टीम ने इसे गवां दिया।
वैभव ने तोड़ा 57 साल पुराना लक्ष्मण सिंह का रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी ने जैसे ही पचास का आंकड़ा छुआ, वे दलीप ट्रॉफी में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। आज यानी 31 अगस्त को वैभव की उम्र 15 साल और 157 दिन की है। इससे पहले दलीप ट्रॉफी में लक्ष्मण सिंह ने साल 1969 में 16 साल और 23 दिन की उम्र में अर्धशतक लगाया था। इस लिस्ट में तीसरा नाम पीयूष चावला का आता है। पीयूष ने साल 2005 में 16 साल और 307 दिन की उम्र में अर्धशतक लगाने में कामयाबी हासिल की थी।
राज्य खेल अलंकरण समारोह: छत्तीसगढ़ के 125 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिलेगा सम्मान
शतक के करीब पहुंचकर चूके वैभव
वैभव अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद भी रुके नहीं और लगातार बैटिंग करते रहे। ये बात और है कि वे अपनी सेंचुरी पूरी करने से चूक गए। वैभव ने 79 बॉल पर 92 रन की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से सात चौके और सात छक्के आए। उन्होंने 116.46 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी। वे एक और सिक्स लगाने की कोशिश में आठ रन से अपना शतक पूरा नहीं कर पाए।