कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने 1,748 जूनियर इंजीनियर (JE) पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। SSC JE पद के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 सितंबर है । यह भर्ती अभियान केंद्रीय सरकारी संगठनों और विभागों – सीपीडब्ल्यूडी, एमईएस, बीआरओ और आईएमडी में ग्रुप ‘बी’ लेवल-6 पदों के लिए आयोजित किया जा रहा है।
‘पद्मावत’ के जौहर को लेकर स्वरा भास्कर का बयान वायरल, लोगों ने जमकर किया विरोध
SSC JE भर्ती 2026: महत्वपूर्ण तिथियां
- रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख: 2 सितंबर
- आवेदन करने की अंतिम तिथि: 22 सितंबर
- आवेदन संशोधन की समयावधि: 28-30 सितंबर, 2026
- पेपर-I – अक्टूबर/नवंबर
- पेपर-II – 1 दिसंबर, 2026
ssc.gov.in पर एसएससी जेई पद के लिए आवेदन कैसे करें
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं – ssc.gov.in
- अप्लाई टैब पर क्लिक करें
- अब, संबंधित नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें
- यह आपको एक पंजीकरण विंडो पर ले जाएगा जहाँ आपको आवेदन पत्र भरने से पहले अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा
- सफल पंजीकरण के बाद, आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया शुरू करें
- डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें, आवेदन शुल्क का भुगतान करें और ‘सबमिट’ पर क्लिक करें
- भविष्य में संदर्भ के लिए पुष्टिकरण पृष्ठ का प्रिंटआउट ले लें
कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स आवश्यक
- दसवीं कक्षा की मार्कशीट
- 12वीं कक्षा की मार्कशीट
- स्नातक मार्कशीट
- स्नातक स्तर का प्रमाणपत्र
- कॉलेज छोड़ने का प्रमाण पत्र
- दिव्यांगजन प्रमाण पत्र, इत्यादि।
- अनापत्ति प्रमाण पत्र
योग्यता
उम्मीदवारों के पास संबंधित इंजीनियरिंग क्षेत्र में डिग्री या डिप्लोमा (बीई/बीटेक/डिप्लोमा) होना आवश्यक है।
उम्र के बारे में जानें
उम्मीदवारों की ऊपरी आयु सीमा पदवार 30 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सरकारी नियमों के अनुसार, उम्मीदवारों को पदवार आयु में छूट प्राप्त करने का अधिकार है।
आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों – महिलाओं, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति – को किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क देने से छूट दी गई है।
चयन मानदंड
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में दो प्रश्नपत्र होंगे: प्रश्नपत्र 1 और प्रश्नपत्र 2। प्रश्नपत्र 1 में तीन खंड होंगे – सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्कशक्ति, सामान्य ज्ञान और संबंधित परीक्षा। इस परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी।
वहीं, पेपर 2 में तीन भाग होंगे – भाग ए सामान्य इंजीनियरिंग (सिविल और संरचनात्मक) या भाग बी सामान्य इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रिकल) या भाग सी सामान्य इंजीनियरिंग (मैकेनिकल)। इस परीक्षा की अवधि भी 2 घंटे होगी।
Vaibhav Suryavanshi ने रचा इतिहास, 57 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर मचाई सनसनी
वेतनमान
चयनित उम्मीदवारों को वेतन स्तर 6 के अंतर्गत वेतन दिया जाएगा। यह वेतन 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये के बीच होगा और इसमें 4200 रुपये का ग्रेड पे भी शामिल होगा। मूल वेतन 35,400 रुपये होगा। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवारों को वेतन के साथ मकान किराया भत्ता, महंगाई भत्ता और यात्रा भत्ता भी मिलेगा। SSC JE पंजीकरण 2026 के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए, कृपया आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।


