सम्मेलन से पहले दिल्ली में सड़कों और प्रमुख इलाकों को बेहतर बनाने का काम भी शुरू हो गया है। लोक निर्माण विभाग ने भारत मंडपम, हवाई अड्डे, राजघाट और अन्य महत्वपूर्ण जगहों के आसपास सौंदर्यीकरण और सड़क सुधार का काम शुरू किया है। भारत मंडपम के अलावा हैदराबाद हाउस, विज्ञान भवन, अंबेडकर भवन, सुषमा स्वराज भवन, प्रमुख पांच सितारा होटल और राजघाट के आसपास भी सुधार कार्य किए जा रहे हैं। अधिकारियों को पेड़ों की छंटाई, सड़कों की सफाई और जलभराव की समस्या दूर करने के निर्देश दिए गए हैं।विदेशी मेहमानों के दिल्ली दौरे को देखते हुए प्रमुख पर्यटन स्थलों तक जाने वाली सड़कों को भी बेहतर किया जा रहा है। इनमें कुतुब मीनार, लाल किला, हुमायूं का मकबरा, कनॉट प्लेस, दिल्ली हाट और महरौली पुरातत्व पार्क जाने वाली सड़कें शामिल हैं।
शादी समारोह में भीषण अग्निकांड, जिंदा जले 22 लोग; संकरे गलियारे ने रोकी बाहर निकलने की राह
सुरक्षा को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में भी बदलाव
ब्रिक्स सम्मेलन की सुरक्षा तैयारियों के तहत दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने मोटरकेड रिहर्सल के लिए भी यातायात परामर्श जारी किया था। रिहर्सल के दौरान राजधानी की कई प्रमुख सड़कों पर यातायात को नियंत्रित और डायवर्ट किया गया। ट्रैफिक पुलिस ने 22 डायवर्जन प्वाइंट और 35 से ज्यादा सड़कों की पहचान की थी। इनमें सरदार पटेल मार्ग, मदर टेरेसा क्रिसेंट, तीन मूर्ति मार्ग, अकबर रोड, मथुरा रोड, जनपथ, अशोका रोड, बाराखंभा रोड और प्रेस एन्क्लेव रोड समेत कई प्रमुख सड़कें शामिल थीं। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से यात्रा की योजना पहले से बनाने और जरूरत के अनुसार वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है।