बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के क्षेत्र की वजह से देश के कई हिस्सों में बारिश देखने को मिल सकती है. कई राज्यों में हल्की तो कई राज्यों में भारी से भारी बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है. इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. 10 से 11 सितंबर के बीच ओडिशा में अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभवना है. इसका असर पूर्वी और मध्य भारत के मौसम पर भी देखने को मिल सकता है. IMD ने गुरुवार को दिल्ली, यूपी, बिहार, ओडिशा और बंगाल समेत देशभर के 25 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश की चेतावनी जारी की है. साथ ही, मौसम विभाग ने 7 राज्यों के चुने हुए ज़िलों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
बचा हुआ खाना फ्रिज में रखने के बाद हो गया खराब? 3 संकेत देखकर जानें खाने लायक है या नहीं
कहां होगी बहुत भारी बारिश?
10 सितंबर को ओडिशा में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. वहीं 10,11 सितंबर के दौरान पश्चिम बंगाल, 13 सितंबर तक छत्तीसगढ़, 11 सितंबर को आंध्र प्रदेश, 10 से 3 सितंबर तक तेलंगाना, 11 और 12 सितंबर तक मध्य प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है.
आज कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम?
दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने जा रहा है. IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, 11 से 14 सितंबर के बीच मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ ही सकते हैं. अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. हालांकि आज बारिश के आसार थो़ड़े कम ही हैं. 11 और 12 सितंबर के लिए बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है.
यूपी में आज कहां होगी बारिश?
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. IMD ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर आज छिटपुट बारिश के साथ ही कुछ जगहों पर आंधी-तूफान की आशंका जताई है.कई जगहों पर बिजली भी गिर सकती है. हालांकि आज राज्य के मौसम में कुछ खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा.
बिना टावर हर कोने तक पहुंचेगा रॉकेट-स्पीड इंटरनेट! Starlink को मिली सरकार की मंजूरी
आज बिहार में कहां होगी बारिश?
बिहार में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है. आज भी राज्य के कई जिलों के लिए बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है. कुछ स्थानों पर आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज़ हवाएं चलने की चेतावनी भी जारी की गई है.गंगा समेत राज्य की 8 नदियां उफान पर हैं. वहीं 14 जिलों में बाढ़ की स्थिति है. कोसी, गंडक और घाघरा नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं.