Delhi Metro Golden Line: दिल्ली मेट्रो की गोल्डन लाइन पर बड़ी अपडेट आई है। गोल्डन लाइन का काम लगभग अपने अंतिम चरण में है। दिल्ली मेट्रो की फेज-4 की गोल्डन लाइन का सिविल वर्क करीब 83 फीसदी पूरा हो चुका है। पहले चरण में तुगलकाबाद से संगम विहार के बीच करीब 8.5 किलोमीटर हिस्सा जल्द खुलने की उम्मीद है। अनुमान है कि इस लाइन का पहला हिस्सा साल के अंत यानी दिसंबर तक खुल जाएगा।दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के मुताबिक एयरोसिटी-तुगलकाबाद गोल्डन लाइन पर 83 फीसदी तक का सिविल से जुड़ा काम पूरा हो चुका है। इसे ध्यान में रखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इसके पहले चरण का एक हिस्सा इस साल के दिसंबर तक खोल दिया जाएगा।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के मुताबिक पहले चरण में तुगलकाबाद से संगम विहार के बीच का करीब साढ़े आठ किलोमीटर का हिस्सा शुरू किया जाएगा। इसमें कुल चार स्टेशन होंगे। इसमें से तीन स्टेशन अंडरग्राउंड होंगे, जबकि बाकी का बचा एक ऊपर होगा। 23.6 किलोमीटर का लंबा यह पूरा हिस्सा एयरोसिटी-तुगलकाबाद कॉरिडोर के बीच आएगा। इसमें कुल 15 मेट्रो स्टेशन आएंगे। जहां जल्द ही मेट्रो शुरू होगी। डीएमआरसी के मुताबिक ट्रैक बिछाने, ओवरहेड इलेक्ट्रिफिकेशन और सिग्नलिंग प्रणालियों को इंस्टॉल करने की प्रक्रिया तेजी से पूरी की जा रही है। टनलिंग का काम पहले ही पूरा हो चुका है. इस सेक्शन के अंतर्गत 4 प्रमुख मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे।
बता दें कि दिल्ली मेट्रो की गोल्डन लाइन फेज-4 के तहत बनाई जा रही नई मेट्रो लाइन है। इसे पहले सिल्वर लाइन नाम दिया गया था। करीब 25.8 किलोमीटर लंबी यह लाइन दक्षिण दिल्ली को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 से जोड़ेगी। इसके निर्माण की शुरुआत जून 2022 में हुई थी और अब इसे 2026 के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य है। लाइन का रूट कुतुब मीनार और महरौली पुरातत्व पार्क जैसे ऐतिहासिक स्थलों को नुकसान से बचाने के लिए बदला गया था। जनवरी 2024 में इसका नाम सिल्वर लाइन से बदलकर गोल्डन लाइन किया गया था।
News Ghanti पर प्रकाशित सभी समाचार, लेख और जानकारियाँ केवल सामान्य सूचना एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम जानकारी की सटीकता सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की कोई गारंटी नहीं देते। वेबसाइट पर प्रकाशित विचार लेखकों के व्यक्तिगत हैं। किसी भी जानकारी के उपयोग से होने वाली हानि के लिए News Ghanti उत्तरदायी नहीं होगा।