Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में महिला क्रिकेट का अहम मुकाबला होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जापान को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अब सेमीफाइनल में टीम इंडिया का सामना बांग्लादेश से होगा। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम की नजरें फाइनल में जगह बनाने के साथ मेडल पक्का करने पर होंगी।
20 सितंबर को होगा भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल
भारत और बांग्लादेश के बीच एशियन गेम्स महिला क्रिकेट का सेमीफाइनल मुकाबला 20 सितंबर 2026 को खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस आधे घंटे पहले यानी सुबह 10 बजे होगा।
दोनों टीमों के बीच होने वाले इस मुकाबले की विजेता टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी। ऐसे में भारतीय टीम के लिए यह मुकाबला बेहद अहम होगा। टीम इंडिया हाल ही में एशिया कप जीतकर आई है और अब एशियन गेम्स में भी मजबूत प्रदर्शन के साथ फाइनल में पहुंचने की कोशिश करेगी।
टीवी और मोबाइल पर कहां देखें भारत-बांग्लादेश मैच LIVE?
अगर आप भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाला सेमीफाइनल मुकाबला टीवी पर देखना चाहते हैं, तो इसे Sony Sports Network पर लाइव देखा जा सकता है।
वहीं मोबाइल, स्मार्ट टीवी, लैपटॉप या अन्य डिवाइस पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग के लिए Sony LIV का इस्तेमाल किया जा सकता है। यानी क्रिकेट फैंस टीवी के साथ-साथ मोबाइल और अन्य डिवाइस पर भी मुकाबले का लाइव एक्शन देख सकेंगे।
पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच भी सेमीफाइनल
एशियन गेम्स महिला क्रिकेट का दूसरा सेमीफाइनल भी 20 सितंबर को खेला जाएगा। इसमें पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 5:30 बजे शुरू होगा।
पाकिस्तान-श्रीलंका सेमीफाइनल को भी Sony Sports Network और Sony LIV पर लाइव देखा जा सकेगा। दोनों सेमीफाइनल की विजेता टीमें 22 सितंबर को होने वाले फाइनल में आमने-सामने होंगी।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम का स्क्वॉड
शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, गुनालन कमलिनी, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, रिचा घोष, दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी और राधा यादव।
बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम का स्क्वॉड
दिलारा अख्तर, जुएरिया फिरदौस, सोभना मोस्टरी, निगार सुल्ताना (कप्तान), शोरना अख्तर, शर्मिन अख्तर, फहीमा खातून, राबेया खान, नाहिदा अख्तर, सुल्ताना खातून, मारूफा अख्तर, रितु मोनी, सरमिन सुल्ताना, शंजीदा अख्तर मेघला और फरिहा त्रिसना।
𝗙𝗜𝗡𝗔𝗟 𝗞𝗔 𝗧𝗜𝗖𝗞𝗘𝗧, 𝗕𝗔𝗦 𝗘𝗞 𝗝𝗘𝗘𝗧 𝗗𝗢𝗢𝗥! 🎟️✨
Fresh off a coronation in the Asia Cup, Harmanpreet Kaur and Co. march into the Asian Games Semi-Final, locked in to defend their Gold! 🥇✨
Watch Bangladesh vs India in the Semi-Final at the Asian Games,… pic.twitter.com/0lQnJcMOzW
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) September 19, 2026


