‘वो अदनान सामी है…’, Samay Raina के शो में पाकिस्तानी जासूस वाले जोक पर Adnan Sami का पलटवार, बोले- ‘पहले मुझसे राइट्स लो’
मंगलवार को बादल, बारिश के आसार कम
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना कम है। राजधानी में अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
बुधवार से साफ होगा दिल्ली का मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार से दिल्ली में आसमान मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है। इसके बाद राजधानी में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है। यानी बारिश के कारण मिली ठंडक के बाद दिल्लीवासियों को एक बार फिर गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।
इन राज्यों में जारी रहेगी बारिश
मंगलवार को देश के पूर्वोत्तर, पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में बारिश की गतिविधियां जारी रहने का अनुमान है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, असम-मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम-त्रिपुरा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
इसके अलावा तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल तथा मध्य महाराष्ट्र में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
उत्तर भारत के इन इलाकों में भी बारिश के आसार
उत्तर-पश्चिम भारत के जम्मू-कश्मीर-लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और पूर्वी राजस्थान में भी कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। हालांकि, IMD के अनुसार 30 सितंबर से इस क्षेत्र में मौसम काफी हद तक शुष्क होने की संभावना है।
ITBP Recruitment 2026: हेड कॉन्स्टेबल के पदों पर आवेदन शुरू, 81 हजार तक मिलेगी सैलरी; जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया
55 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी अंडमान सागर और म्यांमार तट के पास बना गहरा निम्न दबाव का क्षेत्र म्यांमार की ओर बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से मंगलवार को उत्तरी म्यांमार, बांग्लादेश के तटीय इलाकों और बंगाल की खाड़ी के आसपास 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ स्थानों पर हवा की गति 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है।
मौसम विभाग ने समुद्र में खराब परिस्थितियों को देखते हुए मछुआरों को संबंधित समुद्री क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी है।